TOP BANNER
Sponsored

एसआईटी पहुंचे वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक प्रो. डॉ सुधीर कश्यप, विद्यार्थियों को दिया गुरुमंत्र

गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सी एस आई आर ( विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार) के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक प्रो. डॉ सुधीर कश्यप का आगमन हुआ. वे बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस मौके पर डॉ सुधीर कश्यप ने संस्थान में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 16, 2021 Aug 16 45 Views
Share

गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सी एस आई आर ( विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार) के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक प्रो. डॉ सुधीर कश्यप का आगमन हुआ. वे बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस मौके पर डॉ सुधीर कश्यप ने संस्थान में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में समिल्लित प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की. साथ ही बेहतर भविष्य के लिए विद्यार्थियों को गुरुमंत्र भी दिया.

अपने आशीर्वचन में डॉ सुधीर कश्यप ने खनन के क्षेत्र में भावी इंजीनियरों का भविष्य और उनके उत्थान के बारे में अवगत कराया. उन्होंने अन्य ब्रांच जैसे इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल हर सिविल के विद्यार्थियों को भी गुरुमंत्र दिए. उन्होंने विद्यार्थियों को जॉब के पीछे भागने के बजाय अपने कौशल(स्किल) को निखारने पर जोर दिया.

मौके पर डॉ सुधीर कश्यप ने संस्थान के आधार-भूत संरचना और प्रयोगशालाओं की बहुत ही तारीफ की. उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी अपने आने वाले समय में गिरिडीह सहित अपने आस पास के क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी बन सकती है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories