TOP BANNER
Sponsored

विद्यालय में फहराया गया उल्टा झंडा, ग्रामीणों ने जताया विरोध

गावां : एक और जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जा रही थी. वहीं गावां प्रखंड स्थित महुवरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक विपुल कुमार के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया गया. उल्टा झंडा फहरता देख ग्रामीणों ने भी इसका पुरजोर विरोध

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 16, 2021 Aug 16 47 Views
Share

गावां : एक और जहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जा रही थी. वहीं गावां प्रखंड स्थित महुवरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक विपुल कुमार के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया गया. उल्टा झंडा फहरता देख ग्रामीणों ने भी इसका पुरजोर विरोध किया है. वहीं इसके अलावा सोशल मीडिया में भी वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कहा जा रहा है कि यह पहली बार नहीं हुआ है.

इस संबंध में ग्रामीणों के बीच कई तरह के चर्चे भी चल रहे हैं. अब मामला चाहे जो भी हो ग्रामीणों ने सोमवार को शिक्षा विभाग को एक हस्ताक्षर युक्त लिखित आवेदन देकर मामले जांच की मांग की है. साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक विपुल कुमार को तत्काल बर्खास्त करने के साथ उन पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान के लिए कानूनी सजा की भी मांग की है.

इधर, इस मामले को लेकर प्रधानाध्यापक विपुल कुमार ने कहा कि षड्यंत्र के तहत मुझे फंसाया जा रहा है. इस संबंध में शिक्षा विभाग के बीईईओ प्रभाकर कुमार ने कहा कि मामले की सूचना मिली है जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories