AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां प्रखंड में नहीं थम रहा है राशन कटौती का मामला, ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन

गावां : एक और जहां लॉकडाउन होने की वजह से लोगों के खाने के लाले पड़ रहे हैं. वहीं गावां प्रखंड के तमाम डीलर कार्डधारियों से प्रति यूनिट आधे किलो की राशन की कटौती करने में लगे हुए हैं. ऐसा ही एक मामला गावां प्रखंड के पसनौर पंचायत से आया है, जहां ग्रामीणों ने आदर्श


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : एक और जहां लॉकडाउन होने की वजह से लोगों के खाने के लाले पड़ रहे हैं. वहीं गावां प्रखंड के तमाम डीलर कार्डधारियों से प्रति यूनिट आधे किलो की राशन की कटौती करने में लगे हुए हैं. ऐसा ही एक मामला गावां प्रखंड के पसनौर पंचायत से आया है, जहां ग्रामीणों ने आदर्श स्वयं सहायता समूह के द्वारा कम अनाज देने की शिकायत की है.

कटौती के सम्बन्ध में ग्रामीणों ने एमओ को दिए गये आवेदन में लिखा है कि उक्त समुह के डीलर द्वारा कार्ड धारियों को कम अनाज दिया जा रहा है. अनाज आदि का वितरण भी समय पर नहीं किया जाता है. विरोध करने पर दो टुक जबाब दिया जाता है कि आप लोगों को जहां जाना है जाइए. इसके साथ ही कभी कभी डीलर झगड़ा करने पर भी उतारू हो जाता है. ग्रामीणों ने कहा कि यहां से अनाज को दूसरे बोरे में बदल कर बाजार में कालाबाजारी की जाती है.

 

आवेदन में लोकेश कुमार सुरेन्द्र प्रसाद यादव, गंगा साव अनील कुमार साव, कमली देवी, राजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण यादव कमली देवी सुलेखा देवी, सरफी देवी एवम कृष्णा साव समेत दर्जनों के हस्ताक्षर हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विगत हो कि एक वर्ष पूर्व भी पूरे प्रखड के ऐसे ही हालात थे जिसके बाद पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने कई डिलरों को शोकोज करते हुए कटौती को बंद कराया था. मगर अब यह पुनः शुरू हो चुका है. इस मामले में जब प्रभारी एमओ प्रदीप राम से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि उक्त डीलर के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories