TOP BANNER
Sponsored

गावां : 13 सूत्री मांगों को लेकर माले ने रखा उपवास

गावां : प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भाकपा माले द्वारा जनता के जनसमस्याओं को लेकर एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंझने मुखिया अजीत चौधरी एवं संचालन इंनौस राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री ने किया।   कार्यक्रम में पेगासस जासूसी कांड की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 5, 2021 Aug 5 45 Views
Share

गावां : प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भाकपा माले द्वारा जनता के जनसमस्याओं को लेकर एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंझने मुखिया अजीत चौधरी एवं संचालन इंनौस राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री ने किया।

 

कार्यक्रम में पेगासस जासूसी कांड की न्यायिक जांच, तीनों क़ृषि बिल रद्द करने की मांग, गावां में स्थाई BDO, CO और प्रभारी चिकित्सक पदस्थापना की मांग, PM आवास प्लस में छूटे हुए लोगों को नाम जोड़ने, गदर पावर ग्रिड, बल्हारा – पिहरा सड़क निर्माण में भीखी घाटी का NOC समेत 13 सूत्री के मांगों को लेकर एक दिवसीय उपवास रखा। वहीं भाकपा माले के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक लिखित ज्ञापन सौंप कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे : राजकुमार यादव

धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कोरोना काल में पूरी तरफ जनता के सवालों पर विफल साबित हुई है। भाजपा की सरकार में इंजन फेल है और बोगियां बदली जा रही है। इससे यह साफ साबित होता है की केंद्र सरकार के जितने भी मंत्री है सभी निक्कमे साबित हुए है। क्षेत्र के अंदर बेरोजगारी, नौकरी, महंगाई, स्वस्थय एक बड़ा सवाल बन कर जनता के सामने ख़डी है। मैं राज्य एवं केंद्र सरकार से मांग करता हूं की वैश्विक महामारी कोरोना मे मारे गए लोगो के परिजनों को मुआवजा एवं राशन देने की गारंटी की जाय।

MIDDLE
Sponsored

कहा कि भाजपा को लोगों का भारी समर्थन हासिल है, उसके बाद भी जासूसी कराने की भाजपा को क्यों ज़रूरत पड़ी। हम इस जासूसी के लिए जेपीसी (ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी) की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि फोन टैप कराकर लोगों की व्यक्तिगत बातों को सुनना ‘निजता के अधिकार’ का घोर उल्लंघन है। प्रखंड सह अंचल के अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं नहीं तो भाकपा माले 16 अगस्त से हजारों – हजार की संख्या में ब्लॉक का चक्का जाम करने को बाध्य होगी।

मौक़े पर खरसान मुखिया मकसूद आलम,पूर्व ऊपप्रमुख केदार यादव,पार्टी जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव,केशो प्रसाद यादव,इंकलाबी नौजवान सभा जिला कमिटी सदस्य आनंदी यादव, अकलेश यादव, प्रखंड कमिटी सदस्य कन्हैय राम, सुरेश चौधरी, पवन चौधरी, सुरेश दास, मुस्लिम अंसारी,जासो देवी, अशोक यादव, संकुतला देवी, कुमार, संजय दास,सुखदेव यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories