TOP BANNER
Sponsored

गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 20 यूनिट हुआ रक्तसंग्रह

अखिल भारतीय सर्व वैश्य महासभा और गिरिडीह बरनवाल सेवा समिति ने किया आयोजन गिरिडीह : अखिल भारतीय सर्व वैश्य महासभा और गिरिडीह बरनवाल सेवा समिति की ओर से गुरुवार को शहर के गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन नर्सिंग होम के नवोदित और भव्य बिल्डिंग परिसर में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 5, 2021 Aug 5 36 Views
Share

अखिल भारतीय सर्व वैश्य महासभा और गिरिडीह बरनवाल सेवा समिति ने किया आयोजन

गिरिडीह : अखिल भारतीय सर्व वैश्य महासभा और गिरिडीह बरनवाल सेवा समिति की ओर से गुरुवार को शहर के गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन नर्सिंग होम के नवोदित और भव्य बिल्डिंग परिसर में किया गया। नर्सिंग होम के संचालक और शहर के सर्जन सह महासभा के प्रर्देश अध्यक्ष डा. विकास लाल के नेत्तृव में आयोजित शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डा. एस. पी मिश्रा और रेडक्रॉस के चैयरमेन मदन लाल विश्वकर्मा, सचिव राकेश मोदी ने संयुक्त रुप से किया।

नर्सिंग होम के नए बिल्डिंग में आयोजित रक्तदान शिविर में डा. संदीप लाल के अलावे रागिनी लहेरी, सुखदेव वर्मा, किशोर, सुमित कुमार और मुकेश चौधरी समेत कईयों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया। मौके पर सिविल सर्जन समेत रेडक्रॉस के पदाधिकारियों ने शिविर में रक्तदान करने वाले 20 रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

इस दौरान सिविल सर्जन मिश्रा ने रक्तदान को समाज सेवा का सर्वोच्च उदाहरण बताते हुए कहा कि रक्तदान को लेकर युवाओं में जागरुकता काफी बढ़ी है। कोरोना काल में युवाओं द्वारा हर वैसे जरुरतमंदो के लिए रक्तदान किया जा रहा है। जो इसका महत्व समझ रहे है। क्योंकि जरुरतमंदो को जब इसकी जरुरत महसूस होती है तो इसका महत्व समझ आता है।

MIDDLE
Sponsored

शिविर को सफल बनाने में रेडक्रॉस के पदाधिकारी दिनेश खेतान, भाजपा नेता सदानंद राम, चरणजीत सलूजा, बरनवाल सेवा समिति के राजेन्द्र लाल बरनवाल, सुबोध बरनवाल ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories