AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डायन बिसाही से नवजात शिशु को मारने का आरोप, दादा ने समधी के घर में शव को फेंका

गावां : थाना क्षेत्र के जमडार में एक नवजात शिशु का शव देखा गया है। नवजात शिशु का शव उसके सगे दादा द्वारा समधी के घर में रख देने का आरोप है। बताया जाता है कि जमडार निवासी राजेंद्र मोदी अपने नवजात पोते का शव जमडार में ही बेटी व दामाद के घर यह कहकर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : थाना क्षेत्र के जमडार में एक नवजात शिशु का शव देखा गया है। नवजात शिशु का शव उसके सगे दादा द्वारा समधी के घर में रख देने का आरोप है। बताया जाता है कि जमडार निवासी राजेंद्र मोदी अपने नवजात पोते का शव जमडार में ही बेटी व दामाद के घर यह कहकर रख दिया गया कि उसी ने ओझागुनी कर उनके नवजात पोते को मार डाला है। बता दें कि जमडार निवासी राजेन्द्र मोदी के दो सगे बेटों की मौत दो माह पूर्व बेटी और दमाद घर में शराब पीने के बाद संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई थी।

दोनों बेटों की मौत का आरोप दमाद व समधी पर ही लगाया गया था। उस समय दोनों का दाह संस्कार बिना पोस्टमार्टम कराए ही कर दिया था, लेकिन बाद में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छोटे बेटे का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद मृतक विकास मोदी की पत्नी अपने मायके बांका बिहार चली गई। बाद में कुछ माह पूर्व मृतक विकास मोदी का एक बेटा मृतक के पत्नी के मायके में ही हुई थी। लेकिन बुधवार को नवजात शिशु की मौत हो गई। जिसे मृतक के दादा राजेन्द्र मोदी ने दमाद और समधी के घर नवजात शिशु का शव लाकर यह कहकर रख दिया कि उसी ने ही उसके पोते को डायन भूत लगाकर मार दिया है।

इधर, थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि मामले की सूचना मिली है। पिकेट पुलिस को घटना पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। सुबह स्थल पर जाकर वस्तु स्थिति को देख कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories