AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बारिश ने ठेकेदारों की खोली पोल, घर में घुसा बरसात का पानी

पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन गावां : प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत के मानपुर मुसरी टोला में रविवार को बरसात का पानी सात-आठ घरों में तेजी से प्रवेश कर गया। पानी घर के अंदर जाने से लखन मुसहर, ब्रह्मदेव मुसहर, सुनील रविदास व मुकेश रविदास का मिट्टी व खपरैलनुमा छत भरभरा का जमींदोज हो गया।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पूर्व विधायक को सौंपा ज्ञापन

गावां : प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत के मानपुर मुसरी टोला में रविवार को बरसात का पानी सात-आठ घरों में तेजी से प्रवेश कर गया। पानी घर के अंदर जाने से लखन मुसहर, ब्रह्मदेव मुसहर, सुनील रविदास व मुकेश रविदास का मिट्टी व खपरैलनुमा छत भरभरा का जमींदोज हो गया। घर के अंदर रह रहे लोगों ने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई। आस पास के कई घरों में बरसात का पानी भर जाने से भुक्तभोगियों  को काफी नुकसान हुआ है। सड़क पर जमें पानी के कारण घर से निकलने के क्रम में एक बच्चा उसमें डूब गया, हलांकि आसपास के लोगों की तत्परता के कारण उसकी जान बच गयी। सोमवार को ग्रामीणों ने बैठक कर आक्रोश व्यक्त किया।

संवेदक द्वारा नाली निर्माण में बरती गई है अनियमितता

ग्रामीणों की मानें तो लगभग पांच माह पूर्व उक्त मुहल्ले में नाली का निर्माण 14वें वित्त से करवाया गया था। नाली निर्माण के क्रम में ढलाई के समय छड़ के स्थान में बांस को बीच में फाड़कर डाला गया व उसपर ढलाई कर दी गई। बांस के सड़ते ही ढलाई नाली के अंदर गिरना प्रारम्भ हो गया, वहीं आसपास की मिट्टी से नाली पूरी तरह बंद हो गया है। बताया गया कि नाली के निकास द्वार को काफी संकीर्ण कर दिए जाने के कारण भी पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है। मामूली वर्षा के बाद मुहल्ले में घंटों पानी जमा रहता है जिससे यहां के लोगों को नारकीय जीवन जीने को विवश होना पड़ रहा है।

इधर, बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार यादव को उनके आवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा व उचित कार्रवाई की मांग की। राजकुमार यादव ने कहा कि मामले को ले वे संबंधित पदाधिकारियों से बात करेंगे। दलित पिछड़े वर्गों कल्याण व विकास के लिए उनकी पार्टी सदैव तत्पर रहती है। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी किया जायेगा। मौके पर पिंटू सुईयां , गीता देवी, तेतरी देवी, शांति देवी, पारो देवी, करमी देवी, बढ़न रविदास, बिगन रविदास, बुधनी देवी, सुनीता देवी समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories