TOP BANNER
Sponsored

दूसरी सोमवारी पर भी बंद रहे प्रमुख शिवालय, शिव भक्तों ने की मन्दिर खोले जाने की मांग

गिरिडीह : श्रावण की दूसरी सोमवारी पर प्रमुख शिव मंदिरों समेत अन्य मंदिरों में ताला लटका रहा। वहीं कई मंदिरों से श्रद्धालुओं को बिना जलाभिषेक के लौटना पड़ा। हालांकि इस दौरान गली मोहल्ले में मंदिरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना करते देखे गए। गिरिडीह के प्रसिद्ध बाबा दुखःहरण मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए बंद रहा। हालांकि

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 2, 2021 Aug 2 49 Views
Share

गिरिडीह : श्रावण की दूसरी सोमवारी पर प्रमुख शिव मंदिरों समेत अन्य मंदिरों में ताला लटका रहा। वहीं कई मंदिरों से श्रद्धालुओं को बिना जलाभिषेक के लौटना पड़ा। हालांकि इस दौरान गली मोहल्ले में मंदिरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना करते देखे गए। गिरिडीह के प्रसिद्ध बाबा दुखःहरण मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए बंद रहा। हालांकि आसपास के लोग मन्दिर पहुंचे और बाहर से ही पूजा आराधना की।

इधर, सुबह होते ही कई श्रद्धालु बराकर शिव मंदिर पहुंचने शुरू हो गए। मगर मौके पर मौजूद मुफ्फसिल थाना पुलिस ने उन्हें मन्दिर जाने का इजाजत नहीं दिया। जिस कारण श्रद्धालु निराश होकर वापस लौट आए। इस दौरान पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं से घर पर ही पूजा अर्चना करने की अपील की।

 


मौके पर पुरोहितों व श्रद्धालुओं ने सरकार व प्रशासन से मंदिर खोले जाने की मांग की। कहा कि श्रावण शिव भक्तों का प्रमुख महीना है। ऐसे में सरकार को कोरोना के गाइडलाइन्स का पालन करते हुए पूजा करने की अनुमति देनी चाहिए।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories