TOP BANNER
Sponsored

बारिश में ढह गया मिट्टी का घर, बेघर लोग कर रहे हैं मदद की मांग

गिरिडीह : पिछले दिनों तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने गिरिडीह में भी भारी तबाही मचाई है। इस दौरान कहीं पेड़ गिर गए, तो किसी का आशियाना ही टूट गया। तंगहाली में जैसे तैसे किसी तरह टूटे फूटे मकान में जीवन बसर करने वाले लोगों के लिए यह बारिश आफत बनकर आई। अब ऐसे

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 1, 2021 Aug 1 40 Views
Share

गिरिडीह : पिछले दिनों तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने गिरिडीह में भी भारी तबाही मचाई है। इस दौरान कहीं पेड़ गिर गए, तो किसी का आशियाना ही टूट गया। तंगहाली में जैसे तैसे किसी तरह टूटे फूटे मकान में जीवन बसर करने वाले लोगों के लिए यह बारिश आफत बनकर आई। अब ऐसे कई लोग हैं जिनके पास रहने का ठिकाना नहीं बचा है।

गिरिडीह मुफ्फसिल इलाके के विभिन्न पंचायतों में भी कई घर ढह गए हैं। आज की ख़बर जसपुर और पुरनानगर पंचायत से जुड़ी है। यहां भारी बारिश में बबिता देवी, मीना देवी, आशा देवी और सुरेंद्र टुडू बेघर हो गए हैं। इनका मिट्टी से बना आशियाना पानी में ध्वस्त हो गया है। जिससे इनके सामने अब बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। बेघर लोग प्रशासन से कॉलोनी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories