TOP BANNER
Sponsored

लाइसेंसी दुकान में बेची जा रही ही नकली अंग्रेजी शराब, पुलिस ने मारा छापा

619 बोतल नकली अंग्रेजी शराब के साथ 2 गिरफ्तार धनवार : थाना क्षेत्र के परसन ओपी के केंदुआमोड़ में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब की खेप को जब्त किया है. इस बाबत एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने रविवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 1, 2021 Aug 1 52 Views
Share

619 बोतल नकली अंग्रेजी शराब के साथ 2 गिरफ्तार

धनवार : थाना क्षेत्र के परसन ओपी के केंदुआमोड़ में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब की खेप को जब्त किया है. इस बाबत एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने रविवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि केंदुआ मोड़ में लाइसेंसी दुकान में नकली अंग्रेजी शराब बेची जा रही है. सूचना पर इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन ने दलबल के साथ मिलकर दुकान में छापेमारी की तो वहां से 14 पेटी नकली अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. वहीं पुलिस टीम ने मौके से राजकुमार एवं सुबोध कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया.

एसडीपीओ श्री महतो ने कहा कि धंधे में शामिल अन्य लोगों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों ने अधिक मुनाफे के लिए अवैध अंग्रेजी शराब तैयार कर बेचे जाने की बात स्वीकार की है. कार्रवाई में पुलिस ने एक बैगनार कार एवं मोबाइल को जब्त किया है.

MIDDLE
Sponsored

रिपोर्ट : दीपक

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories