AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बालमुकुंद लौह फैक्ट्री में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

गिरिडीह : औद्योगिक इलाके के चतरो में स्थित बालमुकुंद लौह फैक्ट्री में शुक्रवार रात को हुए हादसे में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूरों में ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची निवासी 55 वर्षीय टेटू यादव और गांडेय के रकसकूटो निवासी 57 वर्षीय कीनू तुरी शामिल था। बताया जाता है कि शुक्रवार की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : औद्योगिक इलाके के चतरो में स्थित बालमुकुंद लौह फैक्ट्री में शुक्रवार रात को हुए हादसे में 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूरों में ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची निवासी 55 वर्षीय टेटू यादव और गांडेय के रकसकूटो निवासी 57 वर्षीय कीनू तुरी शामिल था।

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात दोनों काम कर रहे थे। इसी दौरान मशीन के बेल्ट में फंस कर दोनों की मौत हो गई। हादसे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों मजदूरों के कई अंग कट गए थे। घटना के बाद दोनों मजदूरों के शव का गिरिडीह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं इस मामले में मृतकों के परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजा देने की बात कही है।

इधर, इस मामले पर माले नेता राजेश यादव और राजेश सिन्हा ने कहा लगातार इस तरह की घटना सामने आ रही है। कहा कि फैक्ट्री प्रबन्धनों द्वारा मानकों के अनुपालन नहीं किए जाने से ऐसे मामले हो रहे हैं। इस और प्रशासन को विशेष ध्यान देने की दरकार है कि कैसे इन फैक्ट्रीयों में नियमों को ताक पर रख कर मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। श्री सिन्हा ने विधायक और सांसद से भी इसपर पहल किये जाने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories