TOP BANNER
Sponsored

कोरोना में केंद्र सरकार ने सभी को नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराया है : लक्ष्मण सिंह

माले और कांग्रेस लोगों को कर रहा है दिग्भ्रमित गावां : प्रखंड स्थित माल्डा मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को पंचायत भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता माल्डा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव व संचालन महामंत्री विनोद मिष्टकार ने की। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व आईजी सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण सिंह एवं

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 30, 2021 Jul 30 41 Views
Share

माले और कांग्रेस लोगों को कर रहा है दिग्भ्रमित

गावां : प्रखंड स्थित माल्डा मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को पंचायत भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता माल्डा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव व संचालन महामंत्री विनोद मिष्टकार ने की। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व आईजी सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल उपस्थित थे।

बैठक में संगठन मजबूती व केंद्र सरकार द्वारा कोविड को लेकर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान सभी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व आईजी लक्षण सिंह ने कहा कि कोरोना के दूसरी लहर के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी आम नागरिकों को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराकर उनके जीवन को बचाया है।

लॉकडाउन के दौरान गरीबों को मुफ्त में अनाज देकर भुखमरी से भी बचाने का काम किया है। कहा कि कार्यकर्ता एक-एक गांवों में जाकर केंद्र सरकार द्वारा कोरोनाकाल में किए गए विकास कार्यों को लोगों से अवगत कराए और उन्हें पीएम के मन की बात को रेडियों से सुनने की अपील करें। कहा कि वर्तमान समय में विपक्ष पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं रहा है तो वह क्षेत्र में हो रही घटनाओं को लेकर राजनीति कर रहे हैं जो आम जनता के हित के ठीक नहीं है।

MIDDLE
Sponsored

पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि सबका साथ एवं सबका विकास के नारा के साथ प्रधानमंत्री के एक-एक संदेश को सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए गए हैं। कहा कि भाकपा माले और कांग्रेस पार्टी के लोग कृषि कानून को लेकर किसानों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

मौके पर धनवार सांसद प्रतिनिधि सिंह, सुरेंद्र यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरदीप निराला, अजीत राउत, प्रकाश पंडित, हरिशंकर यादव, गोपाल साव, महेंद्र पांडेय, दीपक सिंह समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories