TOP BANNER
Sponsored

जब से सांसद और विधायक जीत कर गए है तब से क्षेत्र की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है : अशोक मिस्त्री

गावां : इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री ने प्रेस एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि क्षेत्र के सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक बाबूलाल मरांडी को यहां के जनसमस्याओं से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नही है। प्रखंड और थाने में मनमानी चल रहा है, घूसखोरी चरम सीमा पर पहुंच

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 30, 2021 Jul 30 32 Views
Share

गावां : इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री ने प्रेस एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि क्षेत्र के सांसद अन्नपूर्णा देवी और विधायक बाबूलाल मरांडी को यहां के जनसमस्याओं से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नही है। प्रखंड और थाने में मनमानी चल रहा है, घूसखोरी चरम सीमा पर पहुंच गया है। गावां में स्थाई रूप से BDO, CO नहीं है और सभी पदाधिकारी प्रभार पर चल रहे है।

 

विधायक के अपने प्रखंड तिसरी में भी BDO नहीं रहने के कारण से विकास कार्य ठप पड़ा है वहीं छात्रों का स्थानीय, जाति, आय जैसे प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। CO नहीं रहने के कारण जमीन सम्बंधित मामले का निपटारा नहीं हो पाता है और विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा झंझट होने की नौबत आ जाती है जो क्षेत्र के लिए सही नहीं है।जब से सांसद और विधायक जीत कर गए है तब से क्षेत्र की जनता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

कहा कि वे इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यहां के सरकार और सांसद, विधायक से मांग करते है कि जल्द गावां और तिसरी में रिक्त पदाधिकारियों की पोस्टिंग हो ताकि क्षेत्र के जन समस्याओं से लोगो को राहत मिल सके। विधायक बाबूलाल मरांडी लम्बे समय के अंतराल में क्षेत्र में आते है और समस्याओं से अवगत हो कर पुनः राजधानी लौट जाते है और जनता के तकलीफों  का निपटारा नहीं हो पाता है चीजे जस के तस रह जाती है। इससे पता चलता है कि यहां के सांसद और विधायक को जन सवालों से कोई लेना देना नहीं है। आने वाले समय में क्षेत्र की जनता मुकंबल जवाब देगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories