AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लियाफी कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर मनाया विश्राम दिवस, मांगों को लेकर की आवाज बुलंद

गिरिडीह : विभिन्न मांगों को लेकर एलआईसी के अभिकर्त्ताओं का लगातार आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लियाफी कर्मियों द्वारा तीसरे चरण में आंदोलन के तहत काला बिल्ला लगाकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विश्राम दिवस मनाया । कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल उपाध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा,शाखा सचिव उमा कांत बाजपेयी और अध्यक्ष दुलार चंद यादव


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : विभिन्न मांगों को लेकर एलआईसी के अभिकर्त्ताओं का लगातार आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को लियाफी कर्मियों द्वारा तीसरे चरण में आंदोलन के तहत काला बिल्ला लगाकर जोरदार नारेबाजी करते हुए विश्राम दिवस मनाया । कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल उपाध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा,शाखा सचिव उमा कांत बाजपेयी और अध्यक्ष दुलार चंद यादव द्वारा किया गया। बताया गया कि आंदोलन को लेकर लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष मैनेजमेंट को अपनी मांगों की सूची पत्र से अवगत कराते आ रही है। पर LIC का फोर्थ पिलर कहे जाने वाले अभिकर्ताओं की कोई भी मांग मैनेजमेंट द्वारा पुरा नहीं किया जा रहा है।

 

बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी कमिटी के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री व सांसद को ज्ञापन देकर विभिन्न मांगों से अवगत कराया है। बताया गया कि कोविड से अभी तक 6000 एजेंट्स की मृत्यु हो चुकी है। लेकिन मेनेजमेंट के तरफ से कोई राहत राशि मृत परिवार को अब तक नहीं दिया गया है। इनके अलावे आज के कार्यक्रम में मैनेजमेंट की ओर से कर्मी ने अभिकर्ताओं को पेंसन, ग्रेटयूटी की मांग, लेप्सेशन क्लॉज समाप्त करने की मांग, बीमाधारक को लोन राशि पर व्याज दर कम करने की मांग, दो सौ करोड़ रुपये से अभिकर्ता कल्याण कोष की स्थापना, 4 ग्रुप इन्सुरेंस, 25 लाख से 50 लाख दुर्द्घटना राशि, कोविड से मृत अभिकर्ताओं को बड़े लड़के के 25वर्ष होने तक उस परिवार को 1000 मासिक पेंसन आदि की मांग की गई।

 

मौके पर प्रमोद अग्रवाल, जगदीश कुमार,दीपक वर्मा, जागेश्वर दास, अजित गुप्ता आदित्य पांडेय, संतोष कु साव ,महेंद्र महतो,रामकृष्ण गुप्ता , बिजय पंडित, रमा कांत शर्मा आदि सैकड़ों अभिकर्ता मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories