TOP BANNER
Sponsored

चाइल्ड ट्रैफिकिंग बिल के समर्थन में बाबूलाल मरांडी ने किया हस्ताक्षर, कहा कि बच्चों के हित के लिए फाउंडेशन कर रहा अच्छा काम

गावां : कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा गावां प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय की दिशा में जो काम किया जा रहा है, वह सराहनीय है। इनके लोग बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, सामाजिक न्याय के साथ-साथ गांव के चहुंमुखी विकास के लिए जो काम कर रहे हैं उसी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 29, 2021 Jul 29 45 Views
Share

गावां : कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा गावां प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय की दिशा में जो काम किया जा रहा है, वह सराहनीय है। इनके लोग बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, सामाजिक न्याय के साथ-साथ गांव के चहुंमुखी विकास के लिए जो काम कर रहे हैं उसी का प्रतिफल है कि सुदूरवर्ती गांवों में जागरूकता बढ़ी है, शिक्षा एवं बाल श्रम मुक्त समाज बनाने की दिशा में सत्यार्थी फाउंडेशन की टीम ने बहुत अच्छा काम किया है।

 

फाउंडेशन की तरफ से आज इतने बड़े स्तर पर स्मार्ट फ़ोन का वितरण किया जा रहा है, इससे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई में मदद मिलेगा। सही मायने में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के काम का असर दिख रहा है। उपरोक्त बातें झारखण्ड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने गावां मुख्यालय स्थित कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित चाइल्ड ट्रैफिकिंग बिल के समर्थन में आयोजित हस्ताक्षर अभियान सह मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान कही।


मरांडी ने कहा कि चाइल्ड ट्रैफिकिंग बिल संसद में इस बार पास हो इसको लेकर हम झारखण्ड के सभी सांसदों से बातचीत भी करेंगे। चाइल्ड ट्रैफिकिंग बिल को लेकर चलाये जा रहे अभियान पर उन्होंने हस्ताक्षर भी किया।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय ने कहा कि सत्यार्थी फाउंडेशन द्वारा प्रखण्ड मुख्यालय में आज 41 स्मार्ट फोन वितरित किया गया। संगठन के इस पहल का मैं स्वागत करता हूं।
कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं संचालन मो.आरिफ़ अंसारी के द्वारा किया गया।
मौके पर अंचल अधिकारी अरुण खलको, बीईईओ प्रभाकर कुमार, एमओ प्रदीप राम, जिला कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राम, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद,मुन्ना सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरदीप निराला, राजेश तुरी, हरिहर चौधरी, वेदप्रकाश अवस्थी, वहाब खान, उदय राय, मो.आरिफ अंसारी, सुरेन्द्र सिंह, शिवशक्ति कुमार,विक्कू कुमार,अमित कुमार,राजेश शर्मा ,भीम चौधरी, अनिल कुमार समेत कई उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories