TOP BANNER
Sponsored

जज के हत्या से आक्रोश, गिरिडीह में भी अधिवक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

गिरिडीह : धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद और रांची में अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड से राज्यभर के अधिवक्ताओं व न्यायपालिका से जुड़ें लोगों में आक्रोश है. गिरिडीह में भी अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन गिरिडीह के अध्यक्ष प्रकाश सहाय और महासचिव चुन्नुकान्त के नेतृत्व में वकीलों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 29, 2021 Jul 29 47 Views
Share

गिरिडीह : धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम उत्तम आनंद और रांची में अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड से राज्यभर के अधिवक्ताओं व न्यायपालिका से जुड़ें लोगों में आक्रोश है. गिरिडीह में भी अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन गिरिडीह के अध्यक्ष प्रकाश सहाय और महासचिव चुन्नुकान्त के नेतृत्व में वकीलों ने गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर शहर में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं ने राज्य में बिगड़ते विधि व्यस्था को लेकर गुस्सा जाहिर किया। तो राज्य पुलिस के निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में जब कानून के रखवालों की हत्या हो रही है। तो आम आदमी फिर कहा सुरक्षित रह जाएंगे। प्रदर्शन करते हुए सारे अधिवक्ता समाहरणालय पहुंचे जहाँ जमकर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories