TOP BANNER
Sponsored

शिक्षा व्यक्तिगत विकास और विश्‍व के सभी समाजों के बीच भविष्य की कुंजी है : अकलेश यादव

गावां : गावां प्रखंड अंतर्गत सांख पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेन्ड्रो कन्या में बुधवार को कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा बाल मित्र ग्राम के बच्चों के बीच चार स्मार्टफोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर भाकपा माले युवा नेता अकलेश यादव  उपस्थित हुए। *कोरोना महामारी में शिक्षा को बचाने की चुनौती समाज के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 28, 2021 Jul 28 54 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड अंतर्गत सांख पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेन्ड्रो कन्या में बुधवार को कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा बाल मित्र ग्राम के बच्चों के बीच चार स्मार्टफोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर भाकपा माले युवा नेता अकलेश यादव  उपस्थित हुए।
*कोरोना महामारी में शिक्षा को बचाने की चुनौती समाज के सामने अगला संकट है : अकलेश यादव*
भाकपा माले युवा नेता सह समाजसेवी अकलेश यादव नें कहा कि शिक्षा व्यक्तिगत विकास और विश्‍व के सभी समाजों के बीच भविष्य की कुंजी है। यह अवसरों को खोलती है और असमानताओं को उजागर कर उन्‍हें नष्‍ट करने का काम करती है। प्रत्‍येक राष्‍ट्र के विकास में शिक्षा ही महत्‍वपूर्ण रही है। इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में सबसे ज्यादा शिक्षा को नुकसान पहुंचा, 1.6 अरब छात्र प्रभावित हुए। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है। मार्च में लॉकडाउन के बाद से चार महीने बाद मंदिर, मस्जिद, गुरद्वारे और गिरजाघर तो खुल गए मगर स्कूल-कॉलेज एवं विश्वविद्यालय आदि शिक्षा के ठिकाने बंद है।
मौक़े पर उदय राय, अमित कुमार, भीम चौधरी, सुनीता देवी, संजय यादव, बिंदु कुमारी, भुनेश्वर यादव,गौतम कुमार, सुशील राणा, मनीष कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories