AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गुरुपूर्णिमा पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पौधरोपण पर दिया गया जोर

गावां : गावां प्रखंड में गुरुपूर्णिमा के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के द्वारा सभी शाखाओं पर जपहवन एवं गुरु महिमा पर उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोरोना से काल कलवित लोगों को आत्मा की शांति के लिए एवं कोरोना से बचाव हेतु जप, हवन एवं


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड में गुरुपूर्णिमा के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के द्वारा सभी शाखाओं पर जपहवन एवं गुरु महिमा पर उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोरोना से काल कलवित लोगों को आत्मा की शांति के लिए एवं कोरोना से बचाव हेतु जप, हवन एवं गुरु महिमा पर उद्बोधन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण, सभी शाखाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम, बंद पड़े बाल संस्कार शाला को पुनः चालू करने, सभी प्रज्ञामण्डलो का नवीनीकरण करने, सभी आंदोलनों को गति देने का भी संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए गायत्री परिवार के संयोजक अनिल कुमार ने बताया कि भारतीय संस्कृति गुरु शिष्य की परंपरा पर आधारित है। गुरु शिष्य की परंपरा के कारण ही भारत का इतिहास इतना गौरव मयी है। कण्व और भरत की गुरु परंपरा के कारण इस देश का नाम भारत पड़ा। इस लिए इस गुरु पूर्णिमा के अवसर पर फिर से गुरु शिष्य परंपरा को पुनः जागृत करके हम अपने जीवन को सफल, सुखी और संतुष्ट बना सकते हैं। इस पावन अवसर पर इतना कर सके,तो गुरु पूर्णिमा मनाना सार्थक होगा। इधर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा माल्डा व पिहरा शाखा पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन उत्सव मनाया गया। मौके पर विचार व्यक्त करते हुए सुनील सिन्हा ने कहा कि संघ परिवार अपने भगवा ध्वज को गुरु मानकर पूजन करते हैं।
कार्यक्रम में सीमा भारती, विजय रजक, अयोध्या यादव, लखन विश्वकर्मा, अर्जुन शर्मा, अंजु देवी, संध्या देवी, दिनेश यादव, किरण देवी, विजय चौधरी, सुमित्रा देवी आदि सैकड़ों लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories