TOP BANNER
Sponsored

कार्मेल स्कूल गिरिडीह के छात्र छात्राओं ने 10वीं और 12वीं में दिया शत प्रतिशत रिजल्ट । स्कूल प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं ।

गिरिडीह : कार्मेल स्कूल 2020/21 वर्ष में विद्यालय से दसवीं और 12वीं के छात्र छात्राओं ने शत-प्रतिशत रिजल्ट दिया। 10 वी मे कुल 218 छात्र- छात्राओं आई.सी.एस.ई. बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे ,जिसमें शत् प्रतिशत रिजल्ट्स हुए। जिसमें 47 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स प्राप्त किए । वही 12वीं में भी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 24, 2021 Jul 24 57 Views
Share

गिरिडीह : कार्मेल स्कूल 2020/21 वर्ष में विद्यालय से दसवीं और 12वीं के छात्र छात्राओं ने शत-प्रतिशत रिजल्ट दिया। 10 वी मे कुल 218 छात्र- छात्राओं आई.सी.एस.ई. बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए थे ,जिसमें शत् प्रतिशत रिजल्ट्स हुए। जिसमें 47 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स प्राप्त किए ।
वही 12वीं में भी साइंस और कॉमर्स संकाय में भी शत-प्रतिशत रिजल्ट हुआ । कॉमर्स संकाय में अनुराग ने 90 .25%, खुशी जैन 86%और अरीबा तहसीन 83.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जबकि विज्ञान संकाय में रिया शर्मा 89.25%, श्रेया शर्मा 88.5% और टी समीर सौरभ मुर्मू 80% अंक प्राप्त किए .
10 वी में स्कूल के टॉप टेन छात्र-छात्राएं में गगनदीप सिंह 97.4%, मोहम्मद सलमान हुसैन और सृति झा 97%, राजनंदिनी 96. 6 %,अलीना मनोज 96.4%,,अक्षता 96.2% ,मोहम्मद अयान हुसैन 96% ,तृषा रागिनी 95.6%, कृष मोदी 95.8% ,अदीबा फारुकी 94.8%, आकांक्षा अदिति 94.8%, हसुना आख टा 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए ।
स्कूल की प्राचार्य सिस्टर दिव्या ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2020-21 पूर्ण रूप से कोविड-19 कोरोनावायरस पैंडामिंक सिचुएशन रहने के कारण से विद्यालय मे पठन-पाठन बाधित रहा। फिर भी विद्यालय प्रशासन अपने स्तर से ऑनलाइन – वर्चुअल के माध्यम से पढ़ाई के साथ जुड़े रहने के लिए विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं ने छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा से जुड़े रखने के लिए भरपूर कोशिश की, साथ ही छात्र – छात्रा के माता-पिता और अभिभावकों ने अपने स्तर से विद्यालय के साथ कदम से कदम मिलाकर बच्चे को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने स्तर से अथक प्रयास किए। जिसका परिणाम से आज हमारे विद्यालय में शत् प्रतिशत रिजल्ट की हुआ है।

सिस्टर दिव्या ने कहा विद्यालय परिवार की और से दशम वर्ग ओर बारहवीं के सभी सफल छात्र – छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं । आने वाले समय में सभी छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ , विभिन्न कार्य क्षेत्रों में समाज और सामाजिक जीवन से जुड़े रहकर परिवार के साथ-साथ समाज और देश का नाम रोशन करें यही हमारी कोशिश है।
इस मौके पर सिस्टर मेरी अग्नेश ,पीआरओ निर्मल झा, उर्मी दत्ता ,कुट्टन के के, पीटर टोपनो, चंदन सिन्हा, आनंद कुमार, वर्गिस एन वी ,सीमा टेरेसा ,हिमांशु , मिस पूनम शाहा और गुलाब सहित झारखंड अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष संजर इमाम ने भी बच्चों को बधाई दी है ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories