Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया गुरु पूर्णिमा सह गुरु दक्षिणा उत्सव

226
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गिरिडीह नगर द्वारा शहर के बरगंडा स्थित एक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा सह गुरु दक्षिणा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संघचालक ब्रजनंदन प्रसाद एवं नगर संघचालक सतीश्वर प्रसाद सिन्हा उपस्थित हुए। मौके पर डॉ केशव बलिराम हेडगेवार,गुरुजी और भारत माता के समक्ष दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर उत्सव कि शुरुआत की गई। इसके बाद परम पवित्र भगवा ध्वज का पूजन किया गया। उत्सव में काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को नमन करते हुए संघ प्रार्थना किया.

मौके पर जिला संघचालक ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बीच श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर के पांच स्थानों पर बरगंडा, हरसिंहरायडीह,महादेव तालाब, बोड़ो एवं पांडेयडीह में मनाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संघ वर्ष में छह उत्सव मनाता है जिसमें यह एक है। कहा जाता है कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती।हर गुरु अपने योग्य शिष्य के कारण विख्यात होते हैं।ऐसे कई उदाहरण इतिहास में भरे पड़े हैं। किंतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व्यक्ति विशेष की पूजा नहीं करता बल्कि स्वयंसेवक भगवा ध्वज को अपना गुरु मानकर श्रद्धा से पूजन करते हैं। संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार ने भी भगवा ध्वज को ही अपना गुरु माना था।इस पर्व के माध्यम से स्वयंसेवकों को याद दिलाया जाता है कि संघ में व्यक्ति का नहीं विचार का महत्व है।

कार्यक्रम में सह विभाग कार्यवाह मुकेश रंजन सिंह, संदीप खंडेलवाल, धर्मेंद्र कुमार, नलिन कुमार,रितेश चंद्र,धर्मवीर कुमार, संतोष खत्री,संजीव शर्मा, विधायक केदार हाजरा,निर्भय कुमार शाहाबादी, प्रोफ़ेसर विनीता मोदी,संदीप डंगायच, देवराज,लखनलाल बरनवाल,उप महापौर प्रकाश सेठ समेत काफी स्वयंसेवक उपस्थित थे।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250