TOP BANNER
Sponsored

पत्नी के जेल जाने के बाद से दुःखी था पति, फांसी लगाकर दे दी जान

धनवार : थाना क्षेत्र के घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के भलूटांड में एक शख्स ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक 55 वर्षीय जीतलाल राय था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।   घटना के बाबत परिजन ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 24, 2021 Jul 24 62 Views
Share

धनवार : थाना क्षेत्र के घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के भलूटांड में एक शख्स ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक 55 वर्षीय जीतलाल राय था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

 

घटना के बाबत परिजन ने बताया कि आत्महत्या के एक मामले में कुछ महीने पूर्व जीतलाल की पत्नी को घोड़थम्बा ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। पहले भी उसने 2-3 बार जान देने की कोशिश की थी। मगर उसे बचा लिया गया। वहीं इसबार किसी ने नहीं देखा और फांसी लगाकर उसने जान दे दी।

 

इधर धनवार थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों व घरवालों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि पत्नी के जेल जाने के बाद से वह दुःखी था। इसी शोक में उसने फांसी लगाकर जान दे दी है।

MIDDLE
Sponsored

रिपोर्ट : दीपक कुमार

अन्य खबरें : सड़क दुर्घटना में दवा कारोबारी की मौत, पत्नी बच्चे व अन्य घायल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories