TOP BANNER
Sponsored

सांख में सामुदायिक सुविधा केंद्र की हुई स्थापना

गावां : प्रखंड के सांख पंचायत में जागो फाउंडेशन आरएमआई शीशम परियोजना के तहत एक समुदायिक सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। जिसमें लोगों की सुविधा के लिए आटा चक्की, मसाला चक्की, दाल प्रेसिंग चक्की, सिंचाई पंप , पैडी मशीन, बर्तन, इत्यादि सामग्री रखा गया है। इस  सामुदायिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 23, 2021 Jul 23 46 Views
Share

गावां : प्रखंड के सांख पंचायत में जागो फाउंडेशन आरएमआई शीशम परियोजना के तहत एक समुदायिक सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। जिसमें लोगों की सुविधा के लिए आटा चक्की, मसाला चक्की, दाल प्रेसिंग चक्की, सिंचाई पंप , पैडी मशीन, बर्तन, इत्यादि सामग्री रखा गया है। इस  सामुदायिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को जिला परिषद राजेन्द्र चौधरी, मुखिया प्रवीण कुमार, जागो फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ एवं अन्य गणमान्य ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। जिला परिषद ने बताएं कि संस्था के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वो बहुत ही सराहनीय है इस तरह कार्य के लिए संस्था धन्यवाद के पात्र है संस्था को मेरा उनके हर कार्य मे पूरा सहयोग रहेगा।

प्रवीण मुखिया ने इस सुविधा केंद्र की महत्ता बताते हुए कहा कि  गरीब लोगों की सहायता के लिए यह संस्था बनी है और लोगों का सुविधा अधिक होगा इससे पहले लोग गेहूं आटा पीसाने दाल फरेशिंग, मसाला पीसाने के लिए अधिक पैसे खर्च करना पड़ता था और बहुत दूर भी जाना पड़ता था वह सुविधा हमारे सांख पंचायत में उपलब्ध हो गया। कम दूरी में और कम मूल्य में सभी चीज उपलब्ध है इसलिए मैं संस्था को धन्यवाद देता हूं। ग्रामीणों ने बताया कि सांख पंचायत में जागो फाउंडेशन द्वारा जितने भी कार्यक्रम किया जाता है हम उसमें हमेशा साथ रहते हैं और साथ रहेंगे  मौके पर उपस्थित संस्था सचिव श्री बैजनाथ,परियोजना प्रबंधक अजय पाठक, समुदायिक समन्वयक अरविंद कुमार राणा, शंकर प्रजापति , समुदायिक सुविधा केंद्र का अध्यक्ष बाबुल गुप्ता, सचिव सुकर यादव, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, श्रवण यादव, यशवंत साव, सुनील यादव, नीतीश कुमार समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories