AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जब से क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी एवं सांसद अन्नपूर्णा देवी बनी है तब से क्षेत्र में हत्या और लूट बढ़ी है : नागेश्वर यादव

गावां : बीते दिन तिसरी प्रखंड के पदनाटांड निवासी चंदन एवं अंशु बर्नावाल का कंकाल जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र के मनवा जंगल से बरामद किया गया। इस घटना के खिलाफ गुरुवार को भाकपा माले ने पूरे गावां बाजार में प्रतिवाद मार्च निकालकर एवं नुक्कड़ सभा कर हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने एवं पीड़ित


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : बीते दिन तिसरी प्रखंड के पदनाटांड निवासी चंदन एवं अंशु बर्नावाल का कंकाल जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र के मनवा जंगल से बरामद किया गया। इस घटना के खिलाफ गुरुवार को भाकपा माले ने पूरे गावां बाजार में प्रतिवाद मार्च निकालकर एवं नुक्कड़ सभा कर हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने एवं पीड़ित परिवार को 10 लाख के आर्थिक सहयोग के तौर पर मुआवजा देने की मांग की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अकलेश यादव एवं संचालन सकलदेव यादव नें किया। कार्यक्रम में बतौर पार्टी प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव उपस्थित हुए।

उन्होंने कहा कि जब से क्षेत्र का निकम्मा विधायक बाबूलाल मरांडी एवं सांसद अन्नपूर्णा देवी बनी है तब से क्षेत्र के अंदर लूट, डकैती, छीनतई, हत्या, बलात्कार जैसी घटना लगातार घट रही है। क्षेत्र के अंदर दो नौजवानों की हत्या हो जाती है और धनवार का निकम्मा विधायक बाबूलाल मरांडी एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी चुप्पी साधी हुई है l गिरिडीह जिला पुलिस अधीक्षक 72 घंटे के अंदर हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करें नहीं तो भाकपा माले पूरे जिले की चक्का जाम करने को बाध्य होगी।
कार्यक्रम में बतौर मंझने मुखिया अजीत चौधरी, इंकलाबी नौजवान सभा तिसरी प्रखंड सचिव धर्मेंद्र यादव,प्रखंड कमिटी सदस्य आनंदी यादव,पंकज यादव,पवन चौधरी, सुरेश चौधरी, संजय दास, उमेश यादव, मकसूद आलम, संजय यादव, विकास कुमार,अशोक यादव, दुखन साहा, शुकर यादव,पिंटू कुमार, रंजीत कुमार, राकेश कुमार,उपेंद्र यादव समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories