AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लापता भाइयों के कंकाल मिलने से आक्रोश, बंद रहा तिसरी बाजार

आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग तिसरी : बीते कई दिनों से लापता अंशु बरनवाल एवं चंदन बरनवाल का कंकाल व बाइक जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित मनवा पहाड़ी जंगल में मिलने के बाद तिसरी के ग्रामीणों में भारी रोष है। घटना के विरोध में गुरुवार तिसरी बाजार पूरी तरह से बंद रहा।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की मांग

तिसरी : बीते कई दिनों से लापता अंशु बरनवाल एवं चंदन बरनवाल का कंकाल व बाइक जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित मनवा पहाड़ी जंगल में मिलने के बाद तिसरी के ग्रामीणों में भारी रोष है। घटना के विरोध में गुरुवार तिसरी बाजार पूरी तरह से बंद रहा। वहीं तिसरी पुलिस के खिलाफ जुलूस भी निकाला गया।

घटना के विरोध में माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में बरनवाल धर्मशाला में व्यवसायियों और समाज के लोगों के बीच बैठक हुई। बैठक में सभी ने घटना के विरोध में रोष प्रकट करते हुए जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

वहीं बैठक के बाद तिसरी पुलिस को एक आवेदन सौंपा गया। जिसमें दो दिनों के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी वरना उग्र आंदोलन की बात कही गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर हत्या को लेकर भाई कुंदन ने पीर बाबा सह प्रभाकर मंडल, कारू मियां, देवा दास व दिवाकर मंडल को नामजद करते हुए खैरा थाना को आवेदन दिया है। वहीं इस मामले में खैरा थाना पुलिस द्वारा दिवाकर मंडल और कारू मियां को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी मिली है। शेष नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है। इस मामले को लेकर तिसरी थाना प्रभारी पिंकू प्रसाद ने जल्द अपराधियों को पकड़ने की बात कही है। वहीं भागलपुर फॉरेंसिक टीम इस मामले की पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट : रंजन कुमार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories