AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नदी में डूबे युवक का शव निकला, कल पूजा करने गया था दुःख हरण नाथ मंदिर

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बाबा दुःखहरण मंदिर के पास स्थित उसरी नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया। बता दें कि मृतक बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 27 वर्षीय मनीष यादव था। कैसे हुई घटना युवक मनीष गिरिडीह शहरी क्षेत्र के अरगाघाट स्थित अपनी बहन के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बाबा दुःखहरण मंदिर के पास स्थित उसरी नदी में डूबे युवक का शव दूसरे दिन गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया। बता दें कि मृतक बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 27 वर्षीय मनीष यादव था।

कैसे हुई घटना

युवक मनीष गिरिडीह शहरी क्षेत्र के अरगाघाट स्थित अपनी बहन के यहां आया था। जहां से वह बहन और बच्चों को लेकर नए ट्रक की पूजा करने मंगलवार को दुःखहरण नाथ मंदिर गया था। पूजा के पूर्व नहाने के दरम्यान मनीष उसका भगना और एक अन्य पानी में फिसल डूबने लगे।हालांकि डूबता देख ग्रामीण भी नदी में कूदे और दोनों बच्चों को बचा लिया। मगर लोग मनीष को बचाने में असफल रहे।

घटना की सूचना पर सदर एसडीओ विशालदीप खलखो, एसडीपीओ अनिल सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम मौके पर पहुंचे और शव की खोजबीन को लेकर दिशा निर्देश दिया। देर तक शव का कोई पता नहीं चला। इधर घटना के दूसरे दिन बुधवार को गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद नदी तट पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। सभी घटना से दुःखी नज़र आए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories