AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ऑटो पलटने से पांच घायल, तीन रेफर

गावां : गावां थाना क्षेत्र के केंदुआडीह मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह गावां से सतगावां यात्रियों को लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार ऑटो के पलट जाने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद 108 के माध्यम से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र के केंदुआडीह मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह गावां से सतगावां यात्रियों को लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार ऑटो के पलट जाने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद 108 के माध्यम से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ काजिम खान् ने बेहतर इलाज के लिए तीन लोगों को गिरीडीह सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि ऑटो चालक ने तेज रफ्तार में दूसरे ऑटो से आगे पहुंचने के लिए ओवर-टेक कर रहा था, उसी दौरान केंदुआडीह मोड़ के पास ऑटो पलट गया। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार गावां थाना क्षेत्र के गदर निवासी सारो देवी उम्र 60 वर्ष पिता स्व धनी मिस्त्री, मो मुस्लिम उम्र 65 वर्ष पिता स्व मो इस्माईल गिरीडीह के विषणपुर निवासी, बासोडीह निवासी गीता देवी उम्र 60 वर्ष पति गोपाल प्रसाद गुप्ता को बेतहर इलाज के लिए गिरीडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं गीता देवी की पोती शिवानी कुमारी उम्र 21 वर्ष और स्वाति कुमारी उम्र 20 वर्ष दोनों के पिता मनोज प्रसाद गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। ये सभी गावां से बासोडीह जा रहे थे। घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया, वहीं सूचना पर ऑटो को गावां पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories