TOP BANNER
Sponsored

निमियाघाट में आभूषण व्यवसाई लूट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास आभूषण व्यवसाई के 20 लाख रुपया लूट कांड में संलिप्त अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने धर दबोचा है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया, प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि बिते 22

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 28, 2021 Jun 28 38 Views
Share

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास आभूषण व्यवसाई के 20 लाख रुपया लूट कांड में संलिप्त अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने धर दबोचा है।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया, प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि बिते 22 जून को आभूषण व्यवसाई उपेंद्र कुमार भदानी का सेल्समैन कृष्णा नोनिया राजधनवार बाजार से 20 लाख रुपया लेकर वैगन आर गाड़ी से धनबाद जा रहा था,तभी निमियाघाट थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास आठ अपराधियों ने बेलोरो वाहन से ओवरटेक कर गाड़ी चालक और सेल्समैन को कब्जे में लेकर 20 लाख लुट लिया था।गिरिडीह पुलिस ने वैगन आर चालक सूरज कुमार शर्मा के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू किया और टीम गठित कर बाहरी राज्यों में छापेमारी कर लूट कांड में शामिल चार अपराधियों मोहम्मद गुलजार उर्फ मोहम्मद बबलू, मोहम्मद सफिक,मोहन दास और मोहम्मद आफताब को लूट की तीन लाख रकम और बोलेरो वाहन के साथ धर दबोचा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर अन्य चार अपराधियों के धर पकड़ में पुलिस जुटी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories