TOP BANNER
Sponsored

ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल जांच करने को ले किया गया प्रिशिक्षित

गावां : गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शनिवार को सभी सहिया दीदी को ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल जांचने समेत कई चीजों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर बीपीएम प्रमोद कुमार बरनवाल, बिटीटी राजदा खातून व उषा देवी उपस्थित थीं। बीपीएम प्रमोद कुमार बरनवाल ने कहा कि सभी सहिया दीदी को ऑक्सीमीटर से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 26, 2021 Jun 26 36 Views
Share

गावां : गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शनिवार को सभी सहिया दीदी को ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल जांचने समेत कई चीजों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर बीपीएम प्रमोद कुमार बरनवाल, बिटीटी राजदा खातून व उषा देवी उपस्थित थीं। बीपीएम प्रमोद कुमार बरनवाल ने कहा कि सभी सहिया दीदी को ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल जांचने, हीमोग्लोबिन मीटर, थर्मामीटर एवं बीपी मशीन से बीपी जांचने को लेकर प्रशिक्षित किया गया। कहा कि सभी सहिया दीदी अपने क्षेत्रों में उक्त मशीन से मरीजों का स्वास्थ्य जांच करेगी। उन्हें इन मशीनों से मरीजों को कैसे जांच करना है, इसकी जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से दी गई है। कहा कि आगामी 28 जून को सेविका को भी इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा बाद में जिला मलेरिया सलाहकार मुकेश कुमार द्वारा मलेरिया से बचाव को लेकर सभी पंचायतों में डीडीटी छिड़काव करने और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

मौके पर मो कमर, उषा देवी, उर्मिला देवी, अनिता देवी, गीता देवी, लता सिन्हा, सुमिता देवी, सुनीता देवी, सविता देवी समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories