AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिजली चोरी के आरोप में पांच पर प्राथमिकी दर्ज

गावां : बिजली विभाग द्वारा गावां पंचायत में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर पांच लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इसमें कुछ उपभोक्ता ऐसे भी थे जिनका बिजली बिल बकाया होने के बाद कनेक्शन को काट दिया गया था। फिर भी वे टोका लगाकर बिजली की चोरी करते


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : बिजली विभाग द्वारा गावां पंचायत में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर पांच लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। इसमें कुछ उपभोक्ता ऐसे भी थे जिनका बिजली बिल बकाया होने के बाद कनेक्शन को काट दिया गया था। फिर भी वे टोका लगाकर बिजली की चोरी करते पाए गए।

बता दें कि राणा टोला निवासी विशाल राणा पर पूर्व बकाया राशि 5,791 एवं क्षतिपूर्ति राशि 8000, गावां निवासी राजकुमार साव पर पूर्व बकाया 5,633 एवं क्षतिपूर्ति राशि 18000 का अर्थदंड लगाया गया है। उक्त दोनों व्यक्ति का कनेक्शन बकाया बिल जमा नहीं करने के कारण कनेक्शन काट दिया गया था। बावजूद टोका लगाकर बिजली की चोरी करते पाए गए। इसी प्रकार गावां निवासी प्रदीप राणा पर 4000, रामचंद्र साव पर 10000 एवं मुकेश साव पर 10000 रुपए का जुर्माना लगाकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
छापेमारी अभियान में कनीय अभियंता मधुसूदन माजी, सहायक विद्युत लव कुमार, कुशल श्रमिक बब्लू कुमार सिंह, मुमताज अंसारी के अलावा गावां थाना पुलिस के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड संख्या 71/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories