AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

गिरिडीह : सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को डी ए वी कॉलेज प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली, शैक्षणिक उन्नयन केन्द्र के तत्वावधान में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड प्रक्षेत्र- एच गिरिडीह द्वारा शिक्षकों के लिए दो दिवसीय आंनलाइन कौशल संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को डी ए वी कॉलेज प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली, शैक्षणिक उन्नयन केन्द्र के तत्वावधान में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड प्रक्षेत्र- एच गिरिडीह द्वारा शिक्षकों के लिए दो दिवसीय आंनलाइन कौशल संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में संकुल प्रधान क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र झारखंड जोन एच श्री संजय कुमार मिश्र ने सबका स्वागत किया।

कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच से संबंधित सभी विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक आंनलाइन उपस्थित रहे। कार्यशाला में भौतिक, रसायन, जन्तु विज्ञान, गणित, हिन्दी, अंग्रेजी सामाजिक विज्ञान आदि विषयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने कहा कि यह कार्यशाला बदलते परिवेश के अनुसार बदलती शिक्षा के प्रति शिक्षकों को अद्यतन करने की दृष्टि से डी ए वी कॉलेज प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली, सेंटर फार एकेडमिक एक्सलेन्स के तहत हर 6 महीने में आयोजित की जाती है। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण क्षमता का संवर्धन एवं विकास करना है। जिसमें प्रशिक्षित एवं दक्ष प्रशिक्षुओं के निर्देशन में विषय की बारिकियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों पर चर्चा की जाती है। ताकि शिक्षक एक नई ऊर्जा के साथ बड़ी सहजता व रोचकता से ज्ञानार्जन करवा सके। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना काल में आभासी शिक्षा से शिक्षक छात्रों से जुड़कर शिक्षण कार्य संपन्न कर रहे हैं। इसे कैसे और अधिक बेहतर बनाया जाय कार्यशाला में इसपर विशेष चर्चा होनी चाहिए। शारीरिक शिक्षा के तहत नियमित योग कक्षाएं संचालित कराने पर जोर दिया ताकि संभावित कोरोना की तीसरी लहर से छात्रों को सुरक्षित किया जा सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories