TOP BANNER
Sponsored

सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को रही है परेशानी, विभाग व जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे कोई ध्यान

गावां : गावां प्रखंड के ककमारी गांव में इन दिनों सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। स्तिथि यह है कि उक्त 4 किलोमीटर लंबी दलदल मार्ग से लोगों का चलना व वाहनों का ले जाना अत्यंत दुर्लभ हो गया है। वर्षों से यहां के ग्रामीण पक्के सड़क की मांग कर रहे

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 23, 2021 Jun 23 51 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के ककमारी गांव में इन दिनों सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। स्तिथि यह है कि उक्त 4 किलोमीटर लंबी दलदल मार्ग से लोगों का चलना व वाहनों का ले जाना अत्यंत दुर्लभ हो गया है। वर्षों से यहां के ग्रामीण पक्के सड़क की मांग कर रहे है मगर अब तक उनकी बातों को सभी सुन कर भी अनसुना कर दिया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मार्ग में दशकों से बालू लाद कर ट्रैक्टर पास होता है जिस कारण बरसात के मौसम में पूरे मिट्टीनुमा मार्ग में कई जगह गड्ढे हो जाते है और पूरा मार्ग दल दल में तब्दील हो जाता है। इस दौरान किसी भी राहगीर या ग्रामीणों को आने जाने में हर साल बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ता है। एवं कई बार दो पहिए वाहन इस दलदलनुमे सड़क में फस कर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत करने पर मिट्टी डाल कर गड्ढे तो भर दिया जाता है किंतु स्थिति फिर वैसी की वैसी ही हो जाती है। ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय कई बार वे इस मार्ग का प्रयोग किए हैं। और वोट लेने के समय उनका वादा था कि इस मार्ग को जल्द ही पक्का मार्ग बना दिया जायेगा। किंतु चुनाव जीतने के बाद उनकी सारे वादे खोखले साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर जल्द से जल्द विभाग व जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं देंगे तो उनके पास उग्र आंदोलन करने अतिरिक्त कोई रास्ता नहीं बचेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories