TOP BANNER
Sponsored

मारुति होटल में करेंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत

जमुआ : थाना क्षेत्र के जमुआ चौक स्थित एक होटल में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के ही काजीमगहा निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद सोनू था और वह जमुआ चौक स्थित ही मारुति होटल में काम करता था। बताया गया कि युवक होटल के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 22, 2021 Jun 22 52 Views
Share

जमुआ : थाना क्षेत्र के जमुआ चौक स्थित एक होटल में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के ही काजीमगहा निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद सोनू था और वह जमुआ चौक स्थित ही मारुति होटल में काम करता था।

बताया गया कि युवक होटल के अंदर में काम करने के दौरान ही करंट की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इधर घटना की सूचना पर जमुआ सर्कल इंस्पेक्टर नवीन कुमार , थाना प्रभारी प्रदीप दास दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।घटना से मृतक के परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories