TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाया गया फादर्स डे

गिरिडीह : सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में फादर्स डे के अवसर पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में छात्रों ने कार्ड, पोस्टर, स्लोगन, कविता, भाषण, नृत्य, चित्रांकन, योग आदि विभिन्न कौशल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 21, 2021 Jun 21 20 Views
Share

गिरिडीह : सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में फादर्स डे के अवसर पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में छात्रों ने कार्ड, पोस्टर, स्लोगन, कविता, भाषण, नृत्य, चित्रांकन, योग आदि विभिन्न कौशल में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दे, मन को मोह लिया। छात्रों ने अपनी प्रस्तुति में बताया कि व्यक्ति के जीवन में पिता केवल पिता ही नहीं बल्कि एक रोल मॉडल, रक्षक, मित्र, मार्गदर्शक और हीरो भी है। हमें परेशानियों से बचाते भी हैं और उनसे लड़ना भी सिखाते हैं। पिता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल, झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने पिता के सम्मान में कहा कि “हमारी ज़िन्दगी में माता और पिता दोनों की अहमियत एक जैसी होती है। वैसे इनके महत्व को समझने के लिए किसी एक दिन की जरूरत नहीं होती क्योंकि हमारा वजूद ही माता-पिता से होता है। हमारी ज़िन्दगी में हमारे पिता एक पेड़ की छांव की तरह होते हैं। जब भी चिलचिलाती धूप के रूप में परेशानियां हमें सताती हैं तब छांव बनकर हमारे पिता हमें राहत दिलाते हैं। इस कार्यक्रम में छात्रों ने लगभग सभी विधाओं कविता, चित्रांकन, भाषण आदि में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी है। इसमें विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों का सराहनीय योगदान है”।आंनलाइन कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की देखरेख में संपन्न हुआ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories