TOP BANNER
Sponsored

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटा फल

गावां : पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन पर गावां प्रखंड के कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल, मिठाई एवं मास्क का वितरण किया गया। बता दें कि कोविड-19 को देखते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के आदेशानुसार केक नहीं काटने के निर्देश पर केक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 19, 2021 Jun 19 39 Views
Share

गावां : पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन पर गावां प्रखंड के कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल, मिठाई एवं मास्क का वितरण किया गया। बता दें कि कोविड-19 को देखते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के आदेशानुसार केक नहीं काटने के निर्देश पर केक नही काटा गया साथ ही जरूरत मंदों के बीच मास्क और फल का वितरण किया गया। मौके पर अल्पसंख्यक सचिव सह धनवार विधानसभा प्रभारी मरगूब आलम ने कहा कि राहुल गांधी एक नाम नहीं विचारधारा है, जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी आज के मनुवादी विचारधारा वाले लोगों से लड़ने का हौसला दिखाया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों के बीच फल मास्क आदि का वितरण कर लोगों को कोविड से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने की बात कही। कहा कि राहुल गांधी एक दूरदर्शी सोच है जिन्होंने विगत कई वर्षों में सरकार को हर खतरे से सचेत किया और कोविड-19 में प्रभावित भारत की जनता की उचित मांगों को सरकार के सामने रखा। जिसका पहले सरकार ने मजाक उड़ाया, लेकिन बाद में उन्हीं मांगों को मानने को मजबूर हुई।मौके पर जीशान खान, फिरोज अहमद, विवेक सिन्हा, टिंकू , रणधीर चौधरी, मुकेश चौधरी , महेंद्र चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories