TOP BANNER
Sponsored

अवैध शराब निर्माण का ग्रामीणों ने जताया विरोध, थानेदार से कार्रवाई की मांग

गिरिडीह : गावां प्रखंड में अवैध जावा महुआ शराब निर्माण का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शराब कारोबारियों के सामने पुलिस भी शिथिल पड़ गई है। शनिवार को गावां प्रखंड के पिहरा पूर्वी पंचायत स्थित बाराडीह के जंगल में अवैध रूप से संचालित शराब भट्टी का ग्रामीणों ने विरोध जताया और थाना

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 12, 2021 Jun 12 42 Views
Share

गिरिडीह : गावां प्रखंड में अवैध जावा महुआ शराब निर्माण का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शराब कारोबारियों के सामने पुलिस भी शिथिल पड़ गई है। शनिवार को गावां प्रखंड के पिहरा पूर्वी पंचायत स्थित बाराडीह के जंगल में अवैध रूप से संचालित शराब भट्टी का ग्रामीणों ने विरोध जताया और थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब भट्टी के संचालन से क्षेत्र के लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। भट्टी संचालक समेत आसपास के कुछ लोग रात में शराब पीकर पूरे गांव के लोगों के साथ गाली गलौज करते हैं। इतना ही नहीं कभी कभी लोग शराब पीने के बाद मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। यहां के जंगलों में कई अवैध शराब भट्टी संचालित है, जहां शराब निर्माण के बाद खेरडा-ढाब पथ से उसे से बाहर भेजा जाता है। शराब निर्माण में स्प्रिट आदि का भी प्रयोग किया जाता है। यहां के जंगलों में अवैध रूप से संचालित शराब भट्टियों के जानकारी कई बार पुलिस प्रशासन को दी गई है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि यह सब अवैध धंधा पुलिस के मिलीभगत से ही होता है। इधर, बाद में अवैध शराब निर्माण के विरोध की सूचना पर स्थानीय ग्राम प्रधान मो शब्दर अली भी स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर कर मामले को फिलहाल शांत करा दिया और इसकी सूचना गावां थानेदार को दे दी।

कार्रवाई के लिए पुलिस बल को भेजा जा रहा है थानेदार
थाना प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि अवैध शराब भट्टी पर कार्रवाई के लिए पुलिस कर्मियों को भेजा गया है। भट्टी को ध्वस्त कर संचालक पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

मौके पर इंद्रदेव यादव, उदय यादव, मनोज कुमार, बालगोविंद यादव, ब्रह्मदेव यादव, योगेंद्र यादव, अजय कुमार, प्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव, कमलेश यादव, मिथलेश यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories