TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन पूजा थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गिरिडीह : बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल में वट सावित्री पूजा के अवसर पर ऑनलाइन पूजा थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में कक्षा दो के छात्रों ने बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी अद्भुत कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए अभिभावकों की मदद से एक से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 10, 2021 Jun 10 42 Views
Share

गिरिडीह : बी एन एस डीएवी पब्लिक स्कूल में वट सावित्री पूजा के अवसर पर ऑनलाइन पूजा थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में कक्षा दो के छात्रों ने बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी अद्भुत कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए अभिभावकों की मदद से एक से बढ़कर एक सुसज्जित, आकर्षक पूजा थाली का डेकोरेशन कर मन को मोह लिया। पूजा थाली डेकोरेशन प्रतियोगिता में सुप्रिया पांडे व आयन आलम को संयुक्त रूप से प्रथम,अदृजा मोदी व ऋषभ आर्यन को द्वितीय, तथा देव रंजन होता, ध्रुव विश्वकर्मा व रौनक सिंह को तृतीय स्थान के रूप में चयनित किया गया। पुरस्कृत एवं हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने आंनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों की सहभागिता को देखकर कहा कि विद्यालय के बच्चे ऑनलाइन सीसीए में जोश व उत्साह के साथ अपनी बौद्धिक, तार्किक और शिल्पकला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें शिक्षकों व अभिभावकों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से बच्चों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रतिस्पर्धा विकसित होती है और उनका चहुंमुखी विकास होता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories