AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन ने बीडीओ को सौंपा कोविड से बचाव हेतु ऑक्सीमीटर समेत कई सामग्री

गावां : सेरुआ,मझने और निमाडीह पंचायत के मुखिया को भी ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर प्रदान किया गया। नोबेल पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी का संगठन कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के कार्यकर्ता आज गावां बीडीओ और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मिलकर, कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग देते हुए मेडिकल किट्स राहत सामग्री सौंपा। राहत किट्स में


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : सेरुआ,मझने और निमाडीह पंचायत के मुखिया को भी ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर प्रदान किया गया।
नोबेल पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी का संगठन कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के कार्यकर्ता आज गावां बीडीओ और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मिलकर, कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग देते हुए मेडिकल किट्स राहत सामग्री सौंपा। राहत किट्स में स्वास्थ्य केंद्र को 6 पीस ऑक्सीमीटर, 6 पीस थर्मल गन, 20 पीस हैण्ड 200 पीस मास्क,10 पीस वेपोराइजर, 20 पीस इनहेलर और दवाईयों जैसी अतिआवश्यक मेडिकल सामग्री सौंपी गई।
बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि टीकाकरण में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन की टीम का सहयोग काबिलेतारीफ है।
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के निदेशक ओमप्रकाश पाल ने बताया कि गांवा के सभी ग्राम पंचायतों में श्री कैलाश सत्यार्थी जी की प्रेरणा से संचालित बाल मित्र ग्राम एवं संगठन द्वारा बच्चों की शिक्षा ,स्वास्थ्य सुरक्षा एवं बाल श्रम ,बाल विवाह और बाल दुर्व्यापार जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ बाल पंचायतों के अभियानों के बारे में महोदय को अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि सत्यार्थी फाउंडेशन के कार्यकर्ता गावां के 17 ग्राम पंचायतों में टीकाकरण में मदद भी कर रहे हैं।
राहत सामग्री वितरण के दौरान मझने मुखिया अजित चौधरी, सेरुआ मुखिया प्रतिनिधि भीम रविदास, निमाडीह मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार ,जिला समन्वयक मुकेश तिवारी, सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,सुरेन्द्र पंडित, रत्नेश तिवारी,बाल मित्र ग्राम कार्यकर्ता मो.आरिफ़ अंसारी,कृष्णा पासवान ,सुरेन्द्र सिंह सिंह ,वेंकटेश प्रजापति,सतीश मिस्त्री सहित अन्य लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories