TOP BANNER
Sponsored

कोरोना महामारी के दरमियान पहली बार नजर आए सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गिरिडीह में तावा तोड़ दौरा कर दर्ज करवाई अपनी उपस्थिति

गिरिडीह : पुरे कोरोना काल के दौरान गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मंगलवार को गिरिडीह पंहुचे।और तबातोड़ दौरा कर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाया।सांसद का गिरिडीह में परिसदन भवन से दौरा शुरू हुआ और सबसे पहले वह नगर निगम के अंतर्गत आने वाले आकांक्षा मैनेजमेंट की टीम से मिले,वहाँ उन्होंने मजदूरों समस्याओं को देखते

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 8, 2021 Jun 8 48 Views
Share

गिरिडीह : पुरे कोरोना काल के दौरान गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मंगलवार को गिरिडीह पंहुचे।और तबातोड़ दौरा कर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाया।सांसद का गिरिडीह में परिसदन भवन से दौरा शुरू हुआ और

सबसे पहले वह नगर निगम के अंतर्गत आने वाले आकांक्षा मैनेजमेंट की टीम से मिले,वहाँ उन्होंने मजदूरों समस्याओं को देखते हुऐ कंपनी औऱ नगर आयुक्त से बात करके सभी चीजें को शुचारू रूप से चालू करने के लिए 8 दिनों का समय दिया।इसके बाद सांसद का काफिला
गिरिडीह के प्रसिद्ध डॉक्टर दीपक बगड़िया के घर पंहुचा।सांसद ने स्वर्गीय डाक्टर दिपक बंगेडिया के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया और हर सुख दुख में सहयोग करने की बात कही।

 

उसके बाद सांसद का काफिला बरमसिया पहुंचा जहां पर कोविड संक्रमण से मरने वालो का दांह संस्कार करने में जुटे रा्की, नवल तथा नरेंद्र सिन्हा फाउंडेशन के सदस्यों को सम्मानित किया और श्मशान घाट का जायजा भी लिया यहाँ के बाद सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी रोटरी क्लब पहुचे जहाँ पे रोटरी क्लब के भी सदस्यों का स्वागत किया गया वहाँ के तुरंत बाद सांसद गिरिडीह के सदर अस्पताल पहुचे और रेडक्रॉस के द्वारा संचालित ब्लड बैंक का जायजा लिया और पूरे लॉकडाउन में श्रेय क्लब के द्वारा जरूरतमंदो को रक्त का व्यवस्था करने के लिए श्रेय क्लब के अध्यक्ष रमेश यादव से मिल कर खुशी जाहिर किया और रमेश यादव को इस नेक कार्य के लिए शॉल और पत्र देकर सम्मानित किया।सांसद के द्वारा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करने के बाद उनका काफिला पुन: परिसदन भवन लौट आया।परिसदन भवन में भी सांसद के द्वारा मारवाड़ी युवा मंच और भाजपा युवा मोर्चा की टीम को सम्मानित किया गया।इस पूरे दौरे के दौरान सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव,मुकेश सिन्हा, संजय साहू, कम्पू यादव,बीरेंद्र राम,संजीत तर्वे, नगर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश पंडित, दीपक पांडेय,अमित यादव आदि उपस्थित रहे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories