TOP BANNER
Sponsored

बीडीओ ने वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण, मास्क बांटा

गावां : गावां प्रखंड में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण दर एक प्रतिशत से भी कम था। जिसके बाद बीडीओ मधु कुमारी ने समाज सेवियों, जन प्रतिनिधियों, पीडीएस संचालकों आदि से बैठक कर इसकी गहन चिंता जताई। इसके तत्पश्चात सभी लोगों ने बीडीओ को टीकाकरण में गति लाने के लिए लोगों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 4, 2021 Jun 4 48 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण दर एक प्रतिशत से भी कम था। जिसके बाद बीडीओ मधु कुमारी ने समाज सेवियों, जन प्रतिनिधियों, पीडीएस संचालकों आदि से बैठक कर इसकी गहन चिंता जताई। इसके तत्पश्चात सभी लोगों ने बीडीओ को टीकाकरण में गति लाने के लिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के बात को कहा था और उसका असर शुक्रवार को प्रखंड के मंझने, बिरने व पसननौर पंचायत में लगाए गए टीकाकरण शिविर में दिखा।

बता दें कि कुल मिलाकर 45 से अधिक उम्र के 155 लोगों का टीकाकरण एक ही दिन में किया गया। इस दौरान बीडीओ मधु कुमारी ने सभी शिविर का निरीक्षण करती रहीं और लगातार जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के मदद से लोगों को प्रेरित करती दिखीं। इसके साथ ही उन्होंने प्रखंड कार्यालय में शिक्षकों के साथ बैठक कर टीकाकरण में गति लाने को लेकर विशेष चर्चा की।
बताते चलें कि इसमें कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भी अहम भूमिका निभाई। उनके द्वारा ना सिर्फ लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया बल्कि जरूरत मंद लोगों को चिन्हित करते हुए शिविर तक ला कर छोड़ा गया। उनके इस प्रयास का खास तौर पर बीडीओ ने आभार जताया। बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि आज से गावां प्रखंड में टीकाकरण की स्थिति में सुधार आई है, अगर इसी प्रकार लोग बेखौफ होकर टीका लगाएं तो हम सभी कोरोना से जंग जीत सकते हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से पुनः आभार जताते हुए लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने की अपील की है।
मौके पर बिरने मुखिया राजकुमार यादव, एमपीडब्लू अनिल कुमार समेत कई लोगों का भूमिका सराहनीय रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories