AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित व कारगर है, सभी जरूर लगवाएं टीका : बीडीओ

गावां : बीडीओ मधु कुमारी ने बुधवार को वैक्सीनेशन में तेजी लाने व कोरोना के तीसरी लहर से बचने को लेकर डीलरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर गावां प्रखंड में वर्तमान समय में वैक्सीनेशन की वस्तुस्थिति को लेकर गहन चिंता जताई।   लोगों को वैक्सीन लेने के प्रति करें जागरूक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : बीडीओ मधु कुमारी ने बुधवार को वैक्सीनेशन में तेजी लाने व कोरोना के तीसरी लहर से बचने को लेकर डीलरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर गावां प्रखंड में वर्तमान समय में वैक्सीनेशन की वस्तुस्थिति को लेकर गहन चिंता जताई।

 

लोगों को वैक्सीन लेने के प्रति करें जागरूक

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में 45 वर्ष से अधिक लोगों की टीकाकरण दर एक प्रतिशत से भी कम है, जो चिंता का विषय है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो तीसरी लहर में बच्चों व लोगों का बचाव कर पाना मुश्किल हो जायेगा। ऐसे में सभी लोग कम से कम दस लोगों को वैक्सीन लेने के प्रति जागरूक करें। साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर लोगों के बीच नकारात्मक विचार है इसे दूर करना बेहद जरूरी है, तभी लोग जागरूक हो सकेंगे।

 

मोबाइल वैन से भी टीकाकरण की तैयारी

इसके अलावा उन्होंने बताया कि लोगों को डोर टू डोर टीकाकरण करने के लिए मोबाइल वैन से भी टीकाकरण करने की तैयारी की जा रही है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर लोग लॉकडाउन जल्द ही खत्म करवाना चाहते है तो कम से कम टीकाकरण का दर में वृद्धि कर 70 प्रतिशत तक लाएं जिससे सरकार सहज हो कर लोगों के स्वास्थ्य के प्रति आश्वस्त हो सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सभी को टीका लेना अनिवार्य

सरकारी लाभ लेने वाले लोगों को केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे वो जॉब कार्डधारी, पेंशन हो या फिर किसी प्रकार की सरकारी योजना से लाभांवित हो रहे हैं। उन सभी के लिए टीका लेना बिल्कुल अनिवार्य होगा। बाद में उन्होंने डीलरों के साथ बैठक कर सभी पीडीएस संचालकों से अनुरोध किया है कि जितने भी कार्डधारी है उन्हे कोरोना का टीका लेने के लिए जागरूक करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories