TOP BANNER
Sponsored

अवैध आरामिल पर वनविभाग और पुलिस ने कसा शिकंजा, मशीन ध्वस्त

गावां : गावां प्रखंड के माल्डा सिरी रोड में अवैध रूप से संचालित आरामिल का मामला मीडिया में सामने आने के बाद वन विभाग और पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस दौरान बुधवार को पुलिस निरीक्षक परमेश्वर लियांगी, अंचलाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा, रेंजर अनिल कुमार और थाना प्रभारी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 2, 2021 Jun 2 53 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के माल्डा सिरी रोड में अवैध रूप से संचालित आरामिल का मामला मीडिया में सामने आने के बाद वन विभाग और पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस दौरान बुधवार को पुलिस निरीक्षक परमेश्वर लियांगी, अंचलाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा, रेंजर अनिल कुमार और थाना प्रभारी सूरज कुमार के मौजूदगी में सिरी रोड में संचालित अवैध आरामिल को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया।

वहीं आरामिल कैंपस में अवैध रूप से जंगल से काटकर लाकर रखा गया सखुआ और महुआ लकड़ी को भी जब्त कर वन प्रक्षेत्र कार्यालय में लाकर रखा गया। इसके अलावा लकड़ी चीरने वाला मशीन समेत अन्य उपकरण को जब्त कर लिया गया। इधर, रेंजर अनिल कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी कि माल्डा सिरी रोड में अवैध रूप से आरामिल में जंगलों से लकड़ी काटकर चीरा जा रहा है। सूचना पर वनकर्मियों को स्थल पर निरीक्षण के लिए भेजा गया। निरीक्षण के बाद एक टीम गठित कर उक्त आरामिल को ध्वस्त कर संचालक पर वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories