TOP BANNER
Sponsored

गहन स्वास्थ्य के दौरान आ रही समस्याओं को किया जायेगा दूर , बीडीओ

गावां : बीडीओ मधु कुमारी ने सोमवार को ब्लॉक टास्क फोर्स कमेटी के सदस्यों के साथ गहन स्वास्थ्य सर्वे को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में गहन स्वास्थ्य सर्वेक्षण में गति लाने का निर्देश दिया गया। वहीं अबतक डोर टू डोर गांवों में सेविका, पोषण सखी, सखी मंडल तथा सहिया दीदी द्वारा किए गए सर्वेक्षण

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 31, 2021 May 31 49 Views
Share

गावां : बीडीओ मधु कुमारी ने सोमवार को ब्लॉक टास्क फोर्स कमेटी के सदस्यों के साथ गहन स्वास्थ्य सर्वे को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में गहन स्वास्थ्य सर्वेक्षण में गति लाने का निर्देश दिया गया। वहीं अबतक डोर टू डोर गांवों में सेविका, पोषण सखी, सखी मंडल तथा सहिया दीदी द्वारा किए गए सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा की गई।

इस दौरान बैठक में टास्क फोर्स कमेटी के कुछ सदस्यों ने सर्वेक्षण के दौरान उत्पन्न हो रही समस्याओं को भी बीडीओ से अवगत कराया, जिसपर बीडीओ ने शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया। बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि प्रखंड में गहन स्वास्थ्य सर्वे का काम तीव्र गति से चल रहा है। सुदूर क्षेत्र के पालमा, मलहेत एवं दुधपनियां जैसे कुछ गांवों में ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिल रहा है। जिससे वहां सर्वे के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वहां के समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों से सर्वे में आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की है। कहा कि वहां के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए सभी को जागरूक करें। जिससे टीकाकरण की संख्या में बढ़ोतरी हो। जो भी टीम उक्त गांव में सर्वे के लिए जा रही है व वहां के लोगों के स्वास्थ्य जांच और उनके देखभाल के लिए ही जा रही है। ऐसे में सभी लोगों को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। ताकि कोरोना जैसे खतरनाक महामारी पर काबू पाया जा सके।
बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार, बीईईओ प्रभाकर आलोक, सीडीपीओ आरती कुमारी, एमओ प्रदीप राम, बीपीएम प्रमोद कुमार, बिटीटी राजदा खातून व अजय कुमार समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories