TOP BANNER
Sponsored

शिवम आयरन स्टील में घायल एक मजदूर की हुई मौत

फैक्ट्री प्रबंधक ने लगभग 16 लाख रुपया का दिया मुआवजा गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में स्थित शिवम आयरन स्टील कंपनी लिमिटेड में कार्यरत एक मजदूर की मौत इलाज के दौरान हो गई ।मृतक मजदूर रंजीत राय बीते कुछ दिनों पहले फैक्ट्री में दुर्घटना का शिकार हो कर गंभीर रूप से घायल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 31, 2021 May 31 53 Views
Share

फैक्ट्री प्रबंधक ने लगभग 16 लाख रुपया का दिया मुआवजा

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में स्थित शिवम आयरन स्टील कंपनी लिमिटेड में कार्यरत एक मजदूर की मौत इलाज के दौरान हो गई ।मृतक मजदूर रंजीत राय बीते कुछ दिनों पहले फैक्ट्री में दुर्घटना का शिकार हो कर गंभीर रूप से घायल हो गया था ।जिसका इलाज धनबाद में चल रहा था सोमवार को इलाज के दौरान मजदूर रंजीत राय की मौत हो गई।मृतक मंगरोडीह का रहने वाला है. मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट के समक्ष शव के साथ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया जिसकी सूचना मिलते ही गिरिडीह अंचल अधिकारी और मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार भी तत्काल फैक्ट्री पहुंच गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा समेत कई ग्रामीण फैक्ट्री पहुंचकर मृतक मजदूर के परिजनों के लिए मुआवजा की मांग करने लगे। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं जबकि मृतक के पत्नी सात माह की गर्भवती भी है भाकपा माले नेता समेत अन्य ग्रामीणों ने परिजनों के भरण पोषण के लिए फैक्ट्री प्रबंधक से मुआवजा की मांग की।

इधर अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर परिजनों को फैक्ट्री प्रबंधक के द्वारा 15लाख12हजार बतौर मुआवजा और तत्काल मृतक के श्रद्ध के लिए 70 हजार देने का फैसला लिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories