TOP BANNER
Sponsored

भदुआपहाड़ी के अग्नि प्रभावित इलाके में गैस का रिसाव फिर से हुआ शुरू,गैस रिसाव से इलाके में बढ़ी बेचैनी

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के भदुआपहाड़ी स्थित अग्नि प्रभावित इलाकों में गैस का रिसाव शुरू हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से गैस रिसाव का दायरा और बढ़ता जा रहा है। भदुआपहाड़ी क्षेत्रों में अवैध कोयला खदानों में हो रहे गैस रिसाव को आसानी से देखा जा सकता

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 28, 2021 May 28 37 Views
Share

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के भदुआपहाड़ी स्थित अग्नि प्रभावित इलाकों में गैस का रिसाव शुरू हो गया है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश से गैस रिसाव का दायरा और बढ़ता जा रहा है। भदुआपहाड़ी क्षेत्रों में अवैध कोयला खदानों में हो रहे गैस रिसाव को आसानी से देखा जा सकता है। बताया जाता है कि 12 साल पूर्व भदुआपहाड़ी स्थित एक अवैध कोयला खदान में कोयला निकालने के क्रम में खदान में मजदूरों ने आग लगा दी थी। देखते-देखते भदुआपहाड़ी क्षेत्र के एक बड़े भू-भाग को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस आग से अब तक करोड़ों का कोयला जल कर राख हो चुका है। तेजी से फैल रही आग ने जुबली पिट चानक को अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण सीसीएल जुबली पिट चानक से भी जलापूर्ति बंद हो गई। इस चानक से बनियाडीह के अलावा अकदोनीकला एवं खुर्द गांवों में जलापूर्ति की जाती थी। यह जलापूर्ति पिछले तीन सालों से बंद है।

इधर भदुआपहाड़ी में लगी आग की जानकारी सीसीएल के महाप्रबंधक को भी है। उनके निर्देश पर कुछ माह पूर्व यहां के अधिकारियों ने कई बार भदुआपहाड़ के आसपास अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में स्थित अवैध कोयला खदानों में फैल रही आग पर अंकुश पाने के लिए डोजरिग भी कराई थी। इधर पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह गैस का रिसाव होने लगा है। इस पर यदि अंकुश नहीं लगाया गया तो आग धीरे-धीरे सघन आबादी वाले इलाका बनियाडीह की ओर आग फैल सकती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories