AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दर्दनाक : सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, 4 घायल

घटना से डुमरी के बासोकुंडा गांव में मातम सरिया : सोमवार की देर शाम सरिया थाना क्षेत्र कारीपहरी में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से मातम का माहौल है। मृतकों में 40 वर्षीय गोकुल मंडल, 42 वर्षीय सुमित्रा देवी और 10 वर्षीय आकाश कुमार था। वहीं इस हादसे


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना से डुमरी के बासोकुंडा गांव में मातम

सरिया : सोमवार की देर शाम सरिया थाना क्षेत्र कारीपहरी में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से मातम का माहौल है। मृतकों में 40 वर्षीय गोकुल मंडल, 42 वर्षीय सुमित्रा देवी और 10 वर्षीय आकाश कुमार था। वहीं इस हादसे में मृतक गौकुल की सास, चाची सरस्वती देवी, 16 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी , पुत्र छोटू कुमार घायल है। जिनका उपचार सरिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ये सभी डुमरी थाना क्षेत्र के बासोकुंडा गांव के थे।

कैसे हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार पूरा परिवार सरिया के बलीडीह गांव में परिचित प्रकाश मंडल के यहां गृह प्रवेश समारोह में भाग लेकर वापस ऑटो से गांव लौट रहा था। इसी बीच कारीपहरी में बोलेरो से ऑटो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो तेज रफ़्तार में विपरीत दिशा से आ रही थी। घटना में जहां गौकुल मंडल और उसकी भाभी सुमित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोकुल मंडल के पुत्र आकाश की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई।

भीड़ ने बीडीओ के साथ की धक्का मुक्की

इधर घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर आक्रोशित लोगों को समझाने बीडीओ पुष्कर सिंह मुंडा घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान भीड़ ने बीडीओ के साथ धक्का मुक्की कर दी। जिसमें बीडीओ जख्मी हो गए। हालांकि फौरन पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विधायक ने की घटना की निंदा

मंगलवार की सुबह विधायक विनोद सिंह थाना पहुंचे। मौके पर उन्होंने घटना पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए भीड़ द्वारा बीडीओ के साथ किये गए धक्का मुक्की की घटना की निंदा की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना बेहद दुःखद होती है। मगर मौके पर पहुंचे अधिकारियों के साथ ऐसा करना गलत है। उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की। कहा कि ऐसा करने से बाद में स्थानीय लोगों को भी परेशानी होती है। घटना होने पर तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाने और उनका उपचार कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

इधर मंगलवार की सुबह पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं बीडीओ के साथ किये गए धक्का मुक्की मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोषियों की पहचान की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना के बाद पूरे परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक साथ परिवार के तीन लोगों के बिछड़ जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories