AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज इन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष दृष्टि, जानें कैसे रहेगा आपका मंगलवार?

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार आज मंगलवार के दिन आपका राशिफल क्या कहता है

मेष राशि
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में शानदार वृद्धि से आपका मनोबल बढ़ेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सायंकाल पुराने मित्रों के साथ ग्रुप चर्चा कर सकते हैं। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृष राशि
आज आपसी सम्बन्धों को खट्टा न होने दें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों की समस्याओं में स्वयं को न उलझायें। पैरों में थकावट जैसी अनुभूति हो सकती है। ऑफिस के कार्यों में अपनी दक्षता का परिचय देंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन राशि
आज प्रेम सम्बन्धों को लेकर धैर्य और संयम का परिचय देंगे। सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन करें। ऑफिस के सहकर्मी आपसे काफी खुश रहेंगे। मानविकी विषयों पर उच्च अध्ययन कर रहे छात्रों को करियर के बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं।

कर्क राशि
आज मार्केटिंग से जुड़े लोगों को बॉस से परेशानी हो सकती है। घर के इन्टीरियर में सुधार करने की योजना बनायेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में आपसी समझदारी की आवश्यकता है। अत्यधिक विचारों के कारण थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं।

सिंह राशि
आज किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेंगे। पुरानी कम्पनी का अनुभव आपके काफी काम आयेगा। जीवनसाथी के प्रेम भरे व्यवहार से आह्लादित रहेंगे। व्यापारिक अनुबन्धों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आज आप परोपकार को काफी महत्व देंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कन्या राशि
आज प्रोडक्शन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में नया ऑर्डर लेने से पहले धन की व्यवस्था कर लें। दोस्तों के साथ आपकी समस्याओं को साझा करेंगे। लोन वगैरह के कारण कोई काम अटक सकता है। कोई नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।

तुला राशि
आज बैंकिंग से जुड़े अटके काम आसानी से बन जायेंगे। बच्चे आपका नाम रोशन करेंगे। बॉस आपके प्रदर्शन से बहुत खुश होगा और आपको शाबाशी दे सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। सरकारी कारणों से रुके हुए कार्यों में गति आयेगी।

वृश्चिक राशि
आज अधिकारियों से बहसबाजी न करें। मंहगी वस्तुओं को खरीदने से आपके बजट पर असर पड़ने की सम्भावना है। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित व अनुशासित रखें। तलभूना और बाहर का भोजन करने से बचें। अपने उत्तरदायित्वों के प्रति निष्ठावान रहेंगे।

धनु राशि
आज क्लाइंट्स आपसे काफी खुश रहेंगे। आपको उत्तम कार्यों के लिये अवार्ड भी दिया जा सकता है। अपनी कमियों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता मिल सकती है। पब्लिक रिलेशन का अच्छा लाभ लेंगे।

मकर राशि
आज अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें। सभी कार्यों को सावधानी पूर्वक करें। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय को लेकर थोड़े संशय में रहेंगे। जल्दबाज़ी के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। भविष्य को लेकर डील करेंगे।

कुंभ राशि
आज आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। काम धंधे को लेकर बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। सन्तान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। बुद्धि और विवेक से निर्णय लेंगे। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि
आज विवाहेत्तर सम्बन्धों से बचने का प्रयास करें। दूसरों की बातों में न आयें। मौसमी बीमारी घेर सकती है। आपको किसी पर भी पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिये। कानूनी पचड़ों में फंस अकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories