TOP BANNER
Sponsored

ग्रामीणों ने गैस सिलेंडर चोर को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

गावां : प्रखंड के कुछ ग्रामीणों ने शनिवार को नीचे टोला से एक गैस सिलेंडर चोर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वह गावां बाजार में देर रात एक फास्ट फूड दुकान में ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, इनवर्टर और पीतल की मूर्ति को चुरा लिया था। जब दुकान संचालन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 22, 2021 May 22 52 Views
Share

गावां : प्रखंड के कुछ ग्रामीणों ने शनिवार को नीचे टोला से एक गैस सिलेंडर चोर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वह गावां बाजार में देर रात एक फास्ट फूड दुकान में ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, इनवर्टर और पीतल की मूर्ति को चुरा लिया था। जब दुकान संचालन बबलू राम को इसकी सूचना मिली तो वह सबसे पहले गांव में मूर्ति खरीदने वाले के पास गया और घटना की आपबीती सुनाई। जिसपर उन्होंने इसी थाना क्षेत्र के नगवां से एक युवक द्वारा उनके दुकान में मूर्ति बेचने के लिए आने की बात बताई।

हालांकि दुकानदार ने चोर से मूर्ति खरीदने पर साफ इंकार दिया और उसे दूसरे क्षेत्र में ले जाकर बेचने की बात कही। उसके बाद फास्ट फूड दुकान के संचालक बबलू राम समेत अन्य लोग चोर को पकड़ने के लिए इधर उधर खोजबीन करने लगा। इस बीच नीचे टोला के पास चोर को ग्रामीणों ने धर दबोचा एवं चोरी की समान को लाने कहा। लेकिन इसपर वह सबसे पहले सिर्फ कुछ पैसा चुराने की बात स्वीकार की। बाद में दो चार बार हाथापाई करने के बाद ग्रामीणों के बीच चोरी गैस सिलेंडर और इनवर्टर को दूसरे घर में रखने की बात कही। ग्रामीणों ने चोरी गैस सिलेंडर, इनवर्टर, मूर्ति को बरामद कर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories