AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शांति समिति की बैठक में ईदगाह नमाज घर पर ही पढ़ने का निर्देश ,थानेदार.

गावां : थाना परिसर में बुधवार को आगामी ईद त्योहार को घर पर ही मनाने को लेकर थानेदार सूरज कुमार की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों समुदाय के प्रबुद्ध एवं ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में थानेदार सूरज कुमार ने सभी मुस्लिम समुदाय के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : थाना परिसर में बुधवार को आगामी ईद त्योहार को घर पर ही मनाने को लेकर थानेदार सूरज कुमार की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दोनों समुदाय के प्रबुद्ध एवं ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में थानेदार सूरज कुमार ने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत घर पर ही रहकर ईदगाह नमाज अदा करने की अपील की।

कहा कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हम सभी की भागीदारी जरूरी है। सभी लोग नियमों को सख्ती से पालन करते हुए त्योहार मनाएं। नियमों को उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत ही त्योहार मनाने का थानेदार को भरोसा दिलाया। बैठक में उन्होंने सभी लोगों से वैक्सीनेशन को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन से जोड़ने की बात कही। कहा कि वैक्सीन कोरोना से बचाव को लेकर पूरी तरह से सुरक्षित सह कारगर भी है।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि भगवान दास बरनवाल, जिप सदस्य इमरान अंसारी, बीपीओ निकेश कुमार, कांग्रेस अल्पसंख्यक सचिव मरगूब आलम, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, ग्राम प्रधान दिनेश पांडेय, ब्रह्मदेव शर्मा, राजकुमार यादव, मो मंसूर व शब्दर अली समेत कई लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories