AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी एवं देवकी प्राइवेट हॉस्पिटल सरिया का किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में मरीजों को मिल रहे स्वास्थ सुविधाओं का लिया जायजा गिरिडीह : कोविड मरीजों को बेहतर चिकित्सीय उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर उचित प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कोविड मरीजों को बेहतर चिकित्सीय उपचार जिले में ही मिल सकें। इसी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में मरीजों को मिल रहे स्वास्थ सुविधाओं का लिया जायजा

गिरिडीह : कोविड मरीजों को बेहतर चिकित्सीय उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर उचित प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कोविड मरीजों को बेहतर चिकित्सीय उपचार जिले में ही मिल सकें। इसी कड़ी में शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिरनी एवं देवकी प्राइवेट हॉस्पिटल, सरिया का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

कोरोना मरीजों के लिए की गई स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के कहर के मद्देनजर उपायुक्त ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिरनी का औचक निरीक्षण कर अस्पतालों में नॉर्मल बेड, आक्सीजन बेड, आइसीयू बेड एवं वेंटिलेटर सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही वैक्सीनेशन के लिए आने जाने वाले नागरिकों व बुजुर्ग व्यक्तियों के खास ख्याल रखने के दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में वैक्सिनेशन एवं टेस्टिंग का कार्य सुचारु रुप से चल रहा है। ज्यादा से ज्यादा सुयोग्य श्रेणी के व्यक्तियों को वैक्सीन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्यादा गंभीर लक्षण वाले मरीजों को तत्काल अस्पताल में एडमिट कर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस दिशा में हरसंभव कार्य किया किया जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories