TOP BANNER
Sponsored

कोरोना काल में वफादारी की तस्वीर, मालकिन के शवदाह वाले स्थल पर 4 दिनों तक भूखा-प्यासा बैठा रहा कुत्ता

बिहार : कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद जहां परिजन उसके शव को लवारिश छोड़कर भाग जाते हैं. वहीं, एक कुत्ते की वफादारी की तस्वीर सामने आई है. ये फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल फोटो में दिख रहा है कि एक कुत्ता शमशान घाट में अंत्येष्टि वाले स्थान पर बैठा हुआ

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 8, 2021 May 8 48 Views
Share

बिहार : कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद जहां परिजन उसके शव को लवारिश छोड़कर भाग जाते हैं. वहीं, एक कुत्ते की वफादारी की तस्वीर सामने आई है. ये फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल फोटो में दिख रहा है कि एक कुत्ता शमशान घाट में अंत्येष्टि वाले स्थान पर बैठा हुआ है.

गया जिले के शेरघाटी शहर स्थित सत्संग नगर के रहने वाले भगवान ठठेरा की पत्नी की मौत, बीते 1 मई को अचानक हो गई. उनका राम मंदिर घाट पर मोरहर नदी के पास अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में परिजनों के साथ उनका कुत्ता भी आया था. अंतिम संस्कार की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सब लोग लौट गए, लेकिन कुत्ता वहीं बैठा रहा. वो पिछले 4 दिनों से भूखा-प्यासा बैठा हुआ था. कुत्ते को इस तरह से अपने मालकिन के शवदाह वाले स्थल पर बैठा देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया.लोगों ने कुत्ते को वहां से लाने की कोशिश भी की लेकिन वह श्मशान घाट से तस से मस नहीं हुआ. इसके बाद लोग वापस घर लौट गए.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ता अपनी मालकिन की मौत से इतना दुखी था कि अंत्येष्टि वाली जगह से हटना ही नहीं चाह रहा था. यहां तक कि कुछ लोग उसे हटाने गए तो कुत्ता उन पर गुस्से में भौंकने लगा. लेकिन आमलोग इस बात से चिंतित थे कि वह चार दिनों से भूखा-प्यासा बैठा है. कहीं उसकी जान ना चली जाए. हालांकि, पांचवें दिन दिखाई नहीं दिया.

MIDDLE
Sponsored

लोगों ने बताया कि भगवान ठठेरा की पत्नी कई सालों से इस कुत्ते को पाले हुई थी. वो कुत्ते को खाना खिलाने के बाद ही खुद खाना खाती थी. कुत्ता जब कभी भी कहीं चला जाता था तो वो उसे खोजने के लिए चली जाती थी. वो इस कुत्ते से बेहद प्यार करती थी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories